G News 24 : PAK रक्षा मंत्री के बयान पर भड़की POJK की जनता, सड़क पर उतरे 50000 लोग !

 POJK में लगातार जारी विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है...

PAK रक्षा मंत्री के बयान पर भड़की POJK की जनता, सड़क पर उतरे 50000 लोग !

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में चल रहा विरोध प्रदर्शन लगातार 17वें दिन भी जारी रहा. इस दौरान हजारों प्रदर्शनकारी रावलकोट के ईदगाह मैदान में इकट्ठा हुए. बताया जा रहा है कि इसमें 50,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए, जिससे यह वहां हुए हाल ही के सालों में हुए सबसे बड़े प्रदर्शन में से एक बन गया है. 

अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में हो रहे ये प्रदर्शन तमाम पाबंदियों और सुरक्षा इंतजामों के बावजूद जारी हैं. प्रदर्शनकारियों ने आर्थिक तंगी, शासन से जुड़ी समस्याओं, महंगाई और लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक उपेक्षा जैसे मुद्दों पर चिंता जताई है. इस आंदोलन में महिलाएं और सोशल मीडिया पर आवाज उठाने वाले लोग भी शामिल हुए हैं. 

महिलाएं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सबसे आगे PoJK में चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में महिला एक्टिविस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रमुख आवाज बनकर उभरी हैं. इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे एक वीडियो में, लोकल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रानीमा शजमा ने इलाके में पाकिस्तानी अधिकारियों और सुरक्षा बलों के रवैये की आलोचना की. उन्होंने कहा,' पाकिस्तानी सेना आम नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और लोग परेशान हैं. पाकिस्तान इस इलाके की चिंताओं को दूर करने में नाकाम रहा है.' उन्होंने PoJK के राजनीतिक भविष्य पर फिर से विचार करने की मांग की.

रावलकोट में लोगों को संबोधित करते हुए, अवामी एक्शन कमेटी के नेता सरदार अमन खान ने इलाके में पाकिस्तान की नीतियों की आलोचना की और ज्यादा राजनीतिक स्वायत्तता की मांग की. उन्होंने कहा कि कश्मीर से जुड़े फैसले कश्मीर के लोगों पर ही छोड़े जाने चाहिए. 

रक्षा मंत्री के बयान ने भड़काई आग 

बड़े पैमाने पर हो रहे इस विरोध प्रदर्शन ने पाकिस्तान के अंदर राजनीतिक बहस छेड़ दी है. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में बोलते हुए प्रदर्शन पर चिंता जताई औप प्रदर्शनकारियों की आलोचना की. उन्होंने तर्क दिया कि पाकिस्तान ने इस क्षेत्र के लिए काफी कुर्बानियां दी हैं. उनकी टिप्पणियों, खासकर प्रदर्शनकारियों की पहचान को लेकर कही गई बातों ने कार्यकर्ताओं के बीच और अधिक विवाद और आलोचना को जन्म दिया है.  

आवाजाही पर लगी रोक 

विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे क्षेत्र में जरूरी सामान की आवाजाही पर रोक लगा रहे हैं. उनके मुताबिक, पाकिस्तान और PoJK को जोड़ने वाले एंट्री पॉइंट्स पर खाने-पीने और दूसरी जरूरी चीजें ले जा रहे ट्रक कई दिनों से रुके हुए हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन पाबंदियों की वजह से सामान की कमी हो रही है और उन स्थानीय समुदायों पर दबाव बढ़ रहा है, जो पहले से ही लंबे समय से चल रहे शटडाउन से परेशान हैं. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments