G News 24:सेना ने बचाई भूस्खलन में फंसे 500 पर्यटकों की जान

 

भूस्खलन और सड़क ब्लॉक होने के कारण…

सेना ने बचाई भूस्खलन में फंसे 500 पर्यटकों की जान

गंगटोक। भारतीय सेना ने शुक्रवार को उन 500 पर्यटकों को बचाया जो लाचुंग और लाचेन घाटी की यात्रा कर रहे थे, लेकिन रास्ते में भूस्खलन और सड़क ब्लॉक होने के कारण चुंगथांग में फंसे हुए थे। लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग में भारी मूसलाधार बारिश हुई। एसडीएम चुंगथांग के अनुरोध पर त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना के जवानों ने रेस्क्यू की और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

216 पुरुषों, 113 महिलाओं और 54 बच्चों सहित फंसे हुए पर्यटकों को तीन अलग-अलग सेना शिविरों में ले जाया गया और उन्हें गर्म भोजन और गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए। भारतीय सेना ने सिक्किम में मूसलाधार बारिश के कारण कुछ स्थानों पर भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की वजह से फंसे 54 बच्चों समेत 500 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। एक रक्षा अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। रक्षा अधिकारी ने बताया कि एसडीएम (उपमंडलीय मजिस्ट्रेट) चुंगथांग के अनुरोध पर भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने बचाव अभियान चलाया और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। 

उन्होंने कहा कि फंसे हुए पर्यटकों में 216 पुरुष, 113 महिलाएं और 54 बच्चे शामिल थे और उन्हें तीन अलग-अलग सैन्य शिविरों में ले जाया गया है। उन्हें गर्म भोजन और गर्म कपड़े मुहैया कराए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक सैनिकों ने पर्यटकों के ठहरने और रात में उनके आराम के लिए अपने बैरकों को खाली कर दिया। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच के लिए तीन चिकित्सकीय दलों का गठन किया गया है।

Comments