G News 24:PM मोदी देश के लोगों को किसी न किसी तरह से परेशान करना चाहते हैं : खड़गे

 जब भी जापान जाते हैं, भारत में नोटबंदी होती है

PM मोदी देश के लोगों को किसी न किसी तरह से परेशान करना चाहते हैं : खड़गे

बेंगलुरू। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी जापान जाते हैं, तब वह भारत में नोटबंदी लागू कर देते हैं। खड़गे ने कहा, पिछली बार जब प्रधानमंत्री मोदी जापान गए थे, तब उन्होंने 1,000 रुपये के बैंक नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस बार, उन्होंने 2,000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा, इन कदमों से देश को फायदा नहीं होगा।

इसके बजाय देश को नुकसान होगा। प्रधानमंत्री मोदी देश के लोगों को किसी न किसी तरह से परेशान करना चाहते हैं। खड़गे ने कहा कि राज्य में नई कांग्रेस सरकार वह है, जो प्यार फैलाती है। उन्होंने कहा, यह सरकार सभी को साथ लेकर चलेगी। हम अलग-अलग बातें कहने और करने वाली भाजपा के विपरीत अपनी बात रखने वाले हैं।

Comments