मुस्लिम समाज ने निकाली 300 मीटर की भव्य तिरंगा यात्रा

 

तिरंगा हाथो में संभालकर नारे लगाते हुए…

मुस्लिम समाज ने निकाली 300 मीटर की भव्य तिरंगा यात्रा


ग्वालियर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में आयोजित किए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मुस्लिम समाज द्वारा डीजे की धुन पर भव्य 300 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा मोती मस्जिद फूलबाग चौराहा से नमाज जुमा के बाद शुरू हुई और कटोरा ताल थीम रोड पर फ्लैग प्वाइंट तक जाकर राष्ट्रीय गान के साथ समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में लगभग 500 लोग शामिल हुए जिनमे अपने-अपने बाइक कार पर तिरंगा लगाए लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाकर राष्ट्रीय भावना का संदेश दे रहे थे। साथ ही पैदल चलने वाले लोग 300 मीटर का तिरंगा हाथो में संभालकर नारे लगाते हुए चले जा रहे थे, इस तिरंगा यात्रा की रास्ते से निकलने वाले लोग सराहना करने से नही चूक रहे थे। सर्वप्रथम मोती मस्जिद फूलबाग रोड से तिरंगा यात्रा की शुरुवात तिरंगा लहराकर इंदरगंज थाना प्रभारी अनिल भदौरिया ने की वही तिरंगा यात्रा का समापन सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर के साथ मुस्लिम समाज के लोगो ने राष्ट्रगान के साथ समाप्त की। 

इस तिरंगा यात्रा को लेकर मुख्य रूप से आयोजन समिति के लोग काफी खुश नजर आए जिनमे मुख्य रूप से जुबेर रहमान, मोहसिन रहमान, शमशाद बैग, नाजिम खान, इरशाद खान, तहसीम पठान, शाहनवाज खान, इस्लाम फारूकी, रहीश खान, अजीज खान, समद कादरी मुस्लिम समाज के आदि गर्माण्य लोग मोजूद रहे। इस दौरान तिरंगा यात्रा में क़ाज़ी तनवीर और शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी भी शामिल हुए और समाज को देशप्रेम की भावना का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी शाहनवाज खान ने समाज के वरिष्ठ जनों, युबाओ और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया


Comments