हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्मार्ट सिटी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

 

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को लेकर तैयारियां जोरो- शोरों पर…

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्मार्ट सिटी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा


ग्वालियर। देश भर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को लेकर तैयारियां जोरो- शोरों पर चल रही हैं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान भी चलाया जा रहा है। आम जनों को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य हेतु नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत आज ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 

इस तिरंगा यात्रा में ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत संचालित कंट्रोल कमांड सेंटर, आईटीएमएस, इन्क्युबेशन सेंटर के स्टार्टअप सहीत बडी संख्या मे स्मार्ट सिटी के अधिकारी कमर्चारीयो ने भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर से शुरु होकर ऐतिहासिक बैजाताल, क्षेत्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट डिजायन सेंटर, एसबीआई व निगम संग्रहालय के सामने से होते हुये निकली व इस यात्रा का समापन स्मार्ट सिटी के आँफिस पर हुआ। 

इस तिरंगा यात्रा में भारतमाता की जय, तिरंगा की आन बान शान ऊंची रहे, झण्डा ऊँचा रहे हमारा जैसे जोशीले नारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा में स्मार्ट सिटी के अधिकारी और कर्मचारियो द्वारा आमजन से अपील की गई कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घर-घर तिरंगा फहराये एवं आजादी का अमृत महोत्सव मनाये। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर व आईटीएमएस कंट्रोल रुम को भी विशेष रुप से तिरंगो से सजाया गया था।

Comments