Commonwealth Games में भारत को मिला पहला गोल्ड

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास…

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड

महिलाओं के वेटलिफ्टिंग में भारत की मीराबाई चानू ने कमाल कर दिया। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। मीराबाई चानू ने कुल 201 किलो का वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क के पहले राउंड में उन्होंने 109 किलो भार उठाया। इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड मेडल जीत लिया। बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह पहला गोल्ड और कुल तीसरा मेडल है। इससे पहले भारत को संकेत सरगर ने सिल्वर और गुरुरात पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में भारत ने जहां गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं सिल्वर मेडल मॉरिशस और ब्रॉन्ज मेडल कनाडा के नाम हुआ। 

बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू का यह दूसरा गोल्ड है। इससे पहले उन्होंने गोल्ड कोस्ट (2018) में भी सोना जीता था। मीराबाई ने स्नैच राउंड में पहले प्रयास में 84 किग्रा भार उठाया। उन्होंने पहले प्रयास में ही आठ किलो की बढ़त बनाई। वहीं मीराबाई ने दूसरे प्रयास में 88 किलो का भार उठाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दूसरे ही राउंड में मीराबाई ने गोल्ड मेडल पक्का कर लिया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत ने चार मेडल अपने नाम किए। ये चारों पदक वेटलिफ्टिंग में आए। संकेत महादेव ने मेंस 55 KG वेट कैटेगरी में देश को पहला मेडल दिलाया। दूसरा पदक गुरुराजा ने 269 KG वेट उठाकर हासिल किया। उनके नाम ब्रॉन्ज मेडल आया। वहीं, मीराबाई चानू ने 49 KG वेट कैटेगरी में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने कुल 201 KG वेट उठाते हुए गेम्स रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। बिंदिया रानी देवी ने देश के लिए चौथा मेडल जीता। उन्होंने 55 KG वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। बिंदिया ने कुल 202 KG वेट उठाया।

वहीं, टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन 70 किलोवेट कैटेगिरी में न्यूजीलैंड की एरियान निकोल्सन को 5-0 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। लवलीना तीनों राउंड में निकोल्सन पर भारी रही। उनको तीनों राउंड में पांचों जज ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने दूसरे मैच में वेल्स को 3-1 से हरा दिया है। वंदना कटारिया ने दो गोल किए। वहीं, गुरजीत कौर ने एक गोल किया। गुरजीत ने इससे पहले घाना के खिलाफ भी दो गोल किए थे। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में घाना को हराया था। 

अब भारत अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ दो अगस्त को होगा। भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हसमुद्दीन ने 54 KG वेट कैटेगरी के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के अम्जोलेले दायेयी को 5-0 से हराया। टेबल टेनिस के विमेन टीम के ग्रुप-2 में भारतीय टीम ने गुआना पर 3-0 की आसान जीत दर्ज की है। उसने पहले दिन भी आसान जीत दर्ज की थी। बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के ग्रप स्टेज में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया है। पांच मैचों के मुकाबले में भारत ने पहले चार मैच जीत लिए हैं। 

पहले डबल्स मैच में सात्विक साईराज रेंकी रेड्‌डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने सचिन दास और थिलिनी हेंडाहेवा की जोड़ी को 21-14, 21-9 से हराया। मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने निलुका करुणारत्ने को 21-18, 21-5 से हराया। विमेंस सिंगल्स में आकर्षि कश्यप ने विदरा सुहासनी को 21-3, 21-9 से हराया। इसके बाद मेंस डबल्स में समेश रेड्डी और चिराग चंद्रशेखर रेड्डी ने जीत हासिल की। पांचवें मैच में गायत्री और तृशा की जोड़ी ने आसान जीत हासिल की। लॉन बॉल के टीम इवेंट में भारत और माल्टा का मैच 16-16 से टाई हो गया। विमेन सिंगल्स में तानिया चौधरी हार गई हैं। उन्हें लौरा डेनियल्स ने 21-10 से हराया।

Comments