हरियाली अमावस्या के पर्व पर शहर में हुआ वृहद स्तर पर पौधा रोपण

नगर निगम ग्वालियर द्वारा…

हरियाली अमावस्या के पर्व पर शहर में हुआ वृहद स्तर पर पौधा रोपण

ग्वालियर। हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में वृहत स्तर पर पौधा रोपण अभियान चलाया गया। शहर के लालटिपार स्थित गौशाला सहित सभी वार्डों में निगम के पार्क विभाग व शहर की सामाजिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से पौधा रोपण किया। इस अवसर पर नगर निगम गौशाला के संत स्वामी ऋषभानंद, पाॅल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड के डॉ योगेंद्र सक्सेना, सिटी प्लानर पवन सिंघल, नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल सहित सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लालटिपारा स्थित गौशाला में नगर निगम व पाॅल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में पौधा रोपण किया गया। पौधा रोपण के अवसर पर निगमायुक्त किशोर कन्याल ने कहा कि शहर को हरा भरा बनाये रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। शहर हरा भरा तभी रह सकता है जब हम अधिक अधिक पौधे लगायें। हम सभी प्रण करें कि अपने जन्म दिवस या अन्य खुशी के अवसर पर एक पौधा खुद लगायेगें। साथ ही अपने मित्रों व रिस्तेदारों को भी एक पौधा लगाने के लिये प्रेरित करेगें। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लेगेंगे तो हमारे शहर का पाॅल्यूशन मुक्त शहर होगा। 

इस अवसर पर उन्होंने कदम, नीम, पीपल, शीशम सहित अन्य पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 58 के बसंत विहार में हरियाली अमावस्या के मौके पर  पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री कन्याल ने स्थानीय निवासियों से पार्क विकास में सहयोग देने की अपील की। जिस पर तुरन्त ही 5 लोगो ने पार्क में अपनी सहभागिता देते हुए, पार्क में बैंच लगाने के लिए सहमति प्रदान की। वही स्थानीय निवासियों ने निगमायुक्त श्री कन्याल की शहर के विकास में योगदान को लेकर प्रशंसा की और तुलसी का पौधा देकर सम्मान किया गया। 

इसके साथ ही निगमायुक्त श्री कन्याल ने स्थानीय निवासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद अपर्णा पाटिल स्थानीय निवासियो के साथ मौजूद रही। साथ ही वार्ड क्रमांक 6 में हरियाली आमवस्या के मौके पर मैन रोड पर निगमायुक्त किशोर कन्याल के मुख्य अतिथ्य में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित  पार्षद दीपक कुमार मांझी के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Comments