DM एवं निगम आयुक्त ने किया शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश...

डीएम एवं निगम आयुक्त ने किया शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण

ग्वालियर l कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने गुरुवार को शाम के समय शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नगर निगम एवं में स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने सिटी सेंटर निगम मुख्यालय से भ्रमण प्रारंभ करते हुए आकाशवाणी रोड होते हुए मेला ग्राउंड के पीछे से होते हुए पिंटू पार्क एवं गोला का मंदिर क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया इसके साथ ही स्मार्ट सिटी द्वारा सिटी सेंटर में बनाए जा रहे रोड का निरीक्षण किया तथा स्टेशन के पास बनाए जा रहे ओवर ब्रिज पुल का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l

Comments