बच्चों को पुरस्कृत करना जरूरी, ‌इससे उनका मनोबल बढ़ता है : ASP

44 प्रतिभावान बच्चों का हुआ सम्मान…

बच्चों को पुरस्कृत करना जरूरी, ‌इससे उनका मनोबल बढ़ता है : एएसपी

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस आयोजन में शामिल बच्चों में से जो विजेता उपविजेता रहे, उनका सम्मान समारोह 11 जून को सुबह 10:30 स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया गया। सभी विजेता उपविजेता बच्चों  का सम्मान मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे एवम् विशिष्ट अतिथि अर्चना अर्पण के हाथों से अपना सम्मान प्राप्त किया। संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि इस आयोजन में करीब 44 बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि अभिनव चौकसे ने कहा की  प्रतिभावान बच्चों  को सम्मानित करना अति आवश्यक है इससे उनका मनोबल बढ़ता है और कांफिडेंस बढ़ता है। 

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में विजेता एवम् उपविजेता इस प्रकार है।वर्ग ए में प्रथम पुरस्कार ईशा प्रजापति, द्वितीय पुरस्कार मानवी कोरी, तृतीय पुरस्कार धानी भारद्वाज, सांत्वना पुरस्कार दृष्टि  चाचोलिया एवं ऐश्वर्या गुप्ता, हरदिका रेनवाल, दक्ष कुशवाहा वर्ग बी में प्रथम पुरस्कार वैष्णवी प्रजापति, द्वितीय पुरस्कार उन्नति गर्ग, तृतीय पुरस्कार नवीन वर्मा, विशेष पुरस्कार चेरी शिवहरे, निशी दुलारिया, तनिषा रेनवाल, दिव्यांश कुशवाहा, वर्ग सी में प्रथम पुरस्कार जान्हवी सिंह, द्वितीय पुरस्कार प्रियांशी यादव, तृतीय पुरस्कार अमृता धाकड़, विशेष पुरस्कार जानवी दीवान, गायत्री पनडालिया रहे। 

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेता उपविजेता इस प्रकार है - धानी भारद्वाज, दृष्टि चाचोलिया, मानवी, लक्ष्मण अरोरा, ईशा प्रजापति, दृष्टि प्रजापति, प्रतीक रजक, आराध्या भारद्वाज, रहे। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित डाइंग प्रतियोगिता के विजेता--उपविजेता वर्ग ए  में 5/8 साल प्रथम पुरस्कार पीहू भोला,द्वितीय पुरस्कार धानी भारद्वाज, तृतीय पुरस्कार सुमित राज जैन, विशेष पुरस्कार अंशिका, आराध्या जैन, मानवी कोरी, वर्ग बी  में 9/14 साल प्रथम पुरस्कार काजल शर्मा, द्वितीय पुरस्कार निशी दुलारिया, तृतीय पुरस्कार जहान्वी सूद, विशेष पुरस्कार मन्नत भोला, स्तुति जैन वर्ग सी में प्रथम पुरस्कार तरुण सिंह, द्वितीय पुरस्कार जानवी दीवान, तृतीय पुरस्कार सौरभ रजक, विशेष पुरस्कार मुस्कान गोयनार, विकास राजे, जानवी सिंह, डॉ रीता सिंह, रही। इस आयोजन में संयोजक डॉ मनीष रस्तोगी अशोक जैन थे।

Comments