कलेक्टर श्री सिंह ने दिए 57 अधिकारियों को नोटिस

सीएम हैल्पलाइन के प्रति उदासीनता पड़ी भारी…

कलेक्टर श्री सिंह ने दिए 57 अधिकारियों को नोटिस

ग्वालियर। सीएम हैल्पलाइन – 181 पोर्टल पर गत मार्च माह के दौरान प्राप्त हुई शिकायतों का संतुष्टिपरक निराकरण न करना और शिकायतों को अटेण्ड न करने की प्रवृत्ति विभिन्न विभागों के जिले के 57 अधिकारियों को भारी पड़ने जा रही है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इन सभी अधिकारियों को अलग-अलग कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि जवाब संतुष्टिकारक न होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। साथ ही गोपनीय चरित्रावली में भी विपरीत टिप्पणी अंकित की जायेगी। 

एडीएम इच्छित गढ़पाले ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा, उपायुक्त नगर निगम डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, सहायक यंत्री हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीडीए के.के. सिंह गौर, पुलिस निरीक्षक पंकज त्यागी, सहायक सम्पत्तिकर नगर निगम अजय जैन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम अजय ठाकुर, उपायुक्त नगर निगम अमरसत्य गुप्ता, सहायक यंत्री नगर निगम अनिल चौहान, एएचओ नगर निगम जगदीश चित्तौरिया, सहायक यंत्री ऊर्जा विभाग राकेश कुमार सिंह, भवन अधिकारी नगर निगम वीरेन्द्र शाक्य, भवन अधिकारी नगर निगम यशवंत मेकले, अनुविभागीय अधिकारी लश्कर अनिल बनवारिया, जिला आपूर्ति नियंत्रक ओ.पी. पाण्डेय, निरीक्षक पिछोर कृष्णदेव सिंह कुशवाहा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहकारिता जी.एल. शर्मा, क्षेत्रीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें डॉ. आर पी सरल, बीएमओ डॉ. अशोक राज़दान, सिविल सर्जन जिला अस्पताल डॉ. आर के शर्मा, अधिष्ठाता कृषि विश्वविद्यालय डॉ. एम पी जैन, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजसिंह कुशवाह, प्रभारी अधिकारी मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना डॉ. अतिबल सिंह यादव एवं उपनिरीक्षक पुलिस दिलीप समाधिया को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 

इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद मुरार पं. राजीव मिश्र, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पूजा तोमर, कार्यवाहक उपनिरीक्षक प्रमोद शर्मा, निरीक्षक मोहना प्रशांत शर्मा, सहायक यंत्री महेश कोली, नायब तहसीलदार पुरानी छावनी विजय त्यागी, प्राचार्य पोलीटेक्निक ग्वालियर शशि विकसित, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम अशोक खरे, सहायक यंत्री ऊर्जा विभाग पियूष दिलोदरे, संयुक्त संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र अरविंद सिंह, संयुक्त संचालक नगरीय निकाय आर.के. श्रीवास्तव, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ए.के. बोहरे, सहायक यत्री नगर निगम ए.पी. एस जादौन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एच.बी. शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण मंडल एन.पी. सिंह, उपायुक्त गृह निर्माण मंडल एस के सुमन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी घाटीगांव एस.एस. कुशवाह, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम किशोर चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिटी प्रदीप तोमर, परियोजना यंत्री मनीष प्रभाकर क्षीरसागर, सहायक संपत्ति अधिकारी नगर निगम महेश पाराशर, एपीटीओ नगर निगम रघुवीर भदौरिया, जोनल ऑफीसर नगर निगम रवि गोड़िया, उप वन मंडल अधिकारी राजीव कौशल, नोडल अधिकारी सीवर सेल नगर निगम राजेन्द्र भदौरिया, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम वैभव श्रीवास्तव, सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी झांसी रोड़ सी.बी. प्रसाद, सहायक यंत्री ऊर्जा विभाग सोमदत्त मिश्रा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संदीप पाण्डे, निरीक्षक पुलिस संतोष मिश्रा एवं कनिष्ठ यंत्री ऊर्जा विभाग सुमित झा को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

Comments