अमित शाह से शिवराज को सीखना चाहिए: दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने की अमित शाह की तारीफ…

अमित शाह से शिवराज को सीखना चाहिए: दिग्विजय सिंह

 

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी है। सिंह ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश में किसानों को मुफ्त में बिजली देने के लिए घोषणा की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सीएम शिवराज सिंह को भी उनसे कुछ सीखना चाहिए और प्रदेश के किसानों को भी मुफ्त में बिजली देने की घोषणा करनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार ने 30 साल पहले ही किसानों को मुफ्त में बिजली दे चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीसीसी में रविदास जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। सिंह ने कहा कि आज भी छुआछूत की समस्या बरकरार है।

आज देश में नफरत को मोहब्बत में बदलने की आवश्यकता है। शराबबंदी को लेकर पूछे गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जहां अभी शराबबंदी करानी है या दुकानें हटानी है तो वहां की 50 फ़ीसदी महिलाएं लिखकर दे दे तो वहां पर शराब दुकानें हट जाएंगी। महापुरुषों के नाम पर प्रदेश में राजनीति भी जारी है। रविदास जयंती पर हो रहे कार्यक्रम को लेकर दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा केवल आयोजन तक ही सीमित रहती है। बिरसा मुंडा, संत रविदास, टंट्या भील को केवल आयोजन तक ही सीमित रखा है। हकीकत ये हैं कि बीजेपी इन सभी के सिद्धांतों के विपरीत काम करती है।


Comments