MP में NH-30 को उड़ाने की साजिश, ब्रिज के नीचे लगाया टाइम बम !

फटने से 5 मिनट पहले ही बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज…

MP में NH-30 को उड़ाने की साजिश, ब्रिज के नीचे लगाया टाइम बम !

 

गणतंत्र दिवस पर जबलपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे यानी NH-30 पर स्थित एक ओवरब्रिज को टाइम बम से उड़ाने की कोशिश की गई। हालांकि धमाका होने से पहले पुलिस ने उसे निष्क्रिय कर दिया। ये हाईवे कश्मीर और कन्याकुमारी को जोड़ता है। ये बम रीवा के मनगवां इलाके में ओवरब्रिज के नीचे लगाया गया था। पुलिस का कहना है कि टाइम बम में सेट समय से 5 मिनट पहले ही BDS (बम निरोधक दस्ता) ने उसे डिफ्यूज कर दिया।  

ब्रिज की दीवार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम धमकी भरा लेटर भी मिला। लेटर में लिखा है- यूपी सीएम योगी ये रोक सकता है। बाकी जानकारी 8/112022 बोतल बम के अंदर है, प्रयागराज पुलिस नहीं तो कार और बस जलेगा। बुधवार सुबह 6 बजे पुलिस को टाइम बम लगे होने की जानकारी मिली। पुलिस 7 बजे आवीं ब्रिज पहुंची। उसने हाईवे पर ट्रैफिक को रोक, SP नवनीत भसीन को जानकारी दी।

9.30 बजे बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया गया। टाइम बम को BDS टीम साथ लेकर गई है। फिलहाल बम किस तरह का था और उसकी क्षमता कितनी थी, इस बात का पता लगाया जा रहा है। ADGP केपी व्यंकटेश राव ने कहा है कि UP चुनाव को लेकर किसी शरारती तत्व ने ये हरकत की है। हमने UP DGP को सूचना दे दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

इस घटना के कुछ देर बाद मनगवां थाना इलाके में NH-30 में टाइम बम मिलने की दूसरी घटना भी सामने आई। दावा किया जा रहा है कि गंगेव चौकी के पास ओवरब्रिज के नीचे बम दिखा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने से पहले बम को उखाड़ लिया और पानी में फेंककर निष्क्रिय कर दिया।

Comments