Diwali की पूर्व संध्या पर रोशनी से नहाए ऐतिहासिक स्थल

दीपों से जगमगा रही है भगवान राम की नगरी अयोध्या…

दिवाली की पूर्व संध्या पर रोशनी से नहाए ऐतिहासिक स्थल

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में दिवाली के मौके पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान राम की पैड़ी पर 9 लाख दीप और अयोध्या के मठ तथा मंदिरों में 3 लाख दीप जलाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज हमने 9 लाख दीप राम की पैड़ी और 3 लाख दीप अयोध्या के मठ और मंदिरों में जगमगाए हैं। इससे भी बड़ी संख्या में दीप जगह-जगह जले हैं।"

इस तरह से अयोध्या में बुधवार को छोटी दीपावली के मौके पर कुल 12 लाख दीये जलाए गए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दीये जलाकर योगी सरकार ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। आपको बता दें पिछले वर्ष ‘‘दीपोत्सव’’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए गए थे, जो एक विश्व रिकॉर्ड था। इस दीपोत्सव की सबसे खास बात ये है कि इस बार ड्रोन शो का आयोजन भी किया गया है।

Comments