जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदेश व शहरवासियों को दी Deepawali की शुभकामनायें

अग्रसर मध्यप्रदेश में आने वाला वर्ष सभी के लिए और अधिक मंगलमयी हो…

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदेश  शहरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनायें

ऊर्जा मंत्री - प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दीपोत्सव के पावन अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनायें एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि दीपोत्सव प्रदेश एवं देश के उत्कर्ष और हर घर-आंगन में सुख समृद्धि का वाहक बने। 

प्रभारी मंत्री - प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि दीपावली के दीये इस बात का प्रतीक हैं कि अंधेरे के बीच प्रकाश ही अंतत: प्रबल है। दीपोत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और स्वच्छ जीवन की कामना करते हुए कहा कि निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश में आने वाला वर्ष सभी के लिए और अधिक मंगलमयी होगा। 

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार - प्रदेश के उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने प्रदेशवासियों को दीपावली के शुभ अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपोत्सव पर प्रदेश के विकास व समृद्धि के साथ-साथ स्वच्छ मध्यप्रदेश एवं स्वच्छ भारत के लिये भी दीप जलाएँ। उन्होंने कहा कि दीपों का पर्व दीपावली हमें अन्धेरे से उजाले की ओर निरंतर चलते रहने की प्रेरणा देता है। 

सांसद - विवेक नारायण शेजवलकर ने दीप पर्व दीपावली पर खुशहाली, प्रगति और समृद्धि के लिये शुभकामनायें दी हैं। श्री शेजवलकर ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली पर घर-घर खुशियों के दीप जलें तथा इस पावन पर्व पर शांति और सौहार्द्र का प्रकाश जिले में चहुँ ओर फैले। 

संभागायुक्त, कलेक्टर व जनसंपर्क परिवार - दीपावली के पावन अवसर पर संभागायुक्त आशीष सक्सेना ने संभाग के निवासियों व कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने ग्वालियर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी हैं। अपर संचालक जनसंपर्क जी.एस. मौर्य सहित संभागीय जनसंपर्क कार्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने भी प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े सभी भाईयों को दीपोत्सव पर हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। जनसंपर्क परिवार ने दीप पर्व पर अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान रूपी दीपक को प्रज्ज्वलित कर इसे सार्थकता प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। साथ ही सभी की सुख समृद्धि के लिये भी मंगल कामना की है।

Comments