केंद्रीय मंत्री ने स्वर्ग रथ को दिखाई हरी झंडी

अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा द्वारा बनाये गए…

केंद्रीय मंत्री ने स्वर्ग रथ को दिखाई हरी झंडी

ग्वालियर। अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा के द्वारा दानदाताओं के सहयोग से स्वर्ग रथ (शवबाहिका) ग्वालियर नगर के लिए बनाई गई है जिसको केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए ग्वालियर वासियों को समर्पित की जाएगी उपरोक्त कार्यक्रम में सांसद विवेक शेजवलकर भाजपा नगर अध्यक्ष कमल मखीजानी, मार्गदर्शक सुरेश गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशचंद मांडिल, उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता, महामंत्री मीना गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता राष्ट्रीय सहमंत्री अशोक मांडिल, प्रधान संपादक मदनमोहन गोयल उपस्थित रहे। स्वर्ग रथ के लिए समाज बंधुओं ने खुले दिल से दान देकर सहयोग किया है। स्वर्ग रथ के साथ लश्कर, मुरार, मुरैना एवं गोहद के लिए चार डेड बॉडी फ्रीज़र भी उपलब्ध कराए गए हैं। जिसके लिए अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करती है। 

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. गुप्ता दिल्ली, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकमचंद गोयल, आर डी गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता बालाजी धाम, प्रदीप गांगिल मुरार, अखिलेश बंसल बामोर, आनंद गुप्ता, गोविंद बांदिल, आकाश चांदिल, संजय गोयल मीडिया प्रभारी, राजेश गोयल, प्रवीण बांदिल, सुरेश गुप्ता मुरार, नारायण दास गुप्ता नगर अध्यक्ष मुरार, रमेश चंद्र मांडिल,  राजकुमार माहौर, राधेश्याम गुप्ता गुना वाले, रवि गोयल, आशा गोयल महिला मंडल अध्यक्ष लश्कर, बीना गुप्ता महिला मंडल अध्यक्ष मुरैना, गायत्री बंसल, ओमप्रकाश मांडिल, ओपी गुप्ता मुरैना आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।

Comments