13 राज्यों की 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोटिंग आज,

 ज्यादातर सीटों पर BJP-कांग्रेस में सीधी टक्कर...

13 राज्यों की 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर  वोटिंग आज

 


देश के 13 राज्यों में तीन लोकसभा सीटों और 30 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा. ज्यादातर सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच है. निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर उपचुनाव में कई पाबंदियां लगाई हैं. 9 लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा सदस्यों की मृत्यु हो गई थी. मार्च में रामस्वरूप शर्मा (भाजपा) के निधन के बाद मंडी सीट खाली हुई थी. खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिए उपचुनाव बीजेपी सदस्य नंद कुमार सिंह चौहान की मृत्यु के कारण कराना पड़ रहा है, जबकि दादरा और नगर हवेली से निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन देलकर फरवरी में मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए थे. जिन सीटों पर लोकसभा उपचुनाव होंगे, उनमें दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट शामिल हैं.

जिन 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं वे हैं !

  1. असम में 5 सीटों पर चुनाव- गुसाईंगांव, भबानीपुर, तामुलपुर, मरियानी और थोवरा विधानसभा सीट.
  2. पश्चिम बंगाल में 4 सीटों पर चुनाव- दिनहाटा, शांतिपुर, खड़दह,  गोसाबा विधानसभा सीट.
  3. मध्य प्रदेश में 3 सीटें पर चुनाव- जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर विधानसभा सीट.
  4. हिमाचल प्रदेश में 3 सीटों पर चुनाव- अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट.
  5. मेघालय में 3 सीटों पर चुनाव- मावरिंगकेंग, मावफलांग और राजाबाला विधानसभा सीट.
  6. बिहार में 2 सीटों पर चुनाव- तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट.
  7. कर्नाटक में 2 सीटों पर चुनाव- सिंगदी और हंगल विधानसभा सीट.
  8. राजस्थान में 2 सीटों पर चुनाव- वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट.
  9. आंध्र प्रदेश की बडवेल विधानसभा सीट
  10. हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट
  11. महाराष्ट्र की देग्लुर विधानसभा सीट
  12. मिजोरम की तुइरियल विधानसभा सीट
  13. नगालैंड और तेलंगाना की हुजूराबाद में एक-एक सीट है.

Comments