ग्वालियर में मना भारतीय मजदूर संघ का 67वां स्थापना दिवस

ग्वालियर मजदूर संघ द्वारा…

ग्वालियर में मना भारतीय मजदूर संघ का 67वां स्थापना दिवस

ग्वालियर। दिनांक 23 जुलाई 2021 को ग्वालियर भारतीय मजदूर संघ द्वारा भारतीय मजदूर संघ का 67 स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम हिन्दी साहित्य सभा दोलत गंज कार्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिभाग प्रमुख भूदयाल पाठक द्वारा की गई मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह गुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश व प्रभारी ग्वालियर सम्भाग थे। 

विशिष्ट अतिथि वसंत पुरोहित पूर्व अध्यक्ष राज्य कर्मचारी कल्याण मंडल व वर्तमान अध्यक्ष श्रमिक शिक्षा बोर्ड भारत सरकार ओ पी त्रिपाठी पूर्व बिभाग प्रमुख ग्वालियर नरेंद्र सिंह कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ मध्यप्रदेश,थे कार्यक्रम का संचालन विजयंत नायक अध्यक्ष मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संघ ग्वालियर द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम की सुरुआत श्रमिक गीत के साथ हुई तदुपरांत अथितियों द्वारा माँ सरस्वती, भारत माता,श्रष्टि के प्रथम शिल्पी कार भगवान विश्वकर्मा एवं संघ के संस्थापक सम्मानीय दन्तो पंथ ठेंगड़ी जी की तस्वीरों का मालार्पण कर पूजन किया गया सभी अथितियों द्वारा स्थापना दिवस के सम्बंध में उदबोधन किया गया। 

अंत मे बिभाग प्रमुख भूदयाल पाठक द्वारा सभी का आभार प्रगट किया गया और मिष्ठान वितरण के उपरांत कार्यक्रम को समाप्त करने की घोसड़ा की गई भवदीय नरेंद्र सिंह कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ।

Comments