राशन पात्रता पर्ची से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु…
26 जुलाई से 2 अगस्त लगेगा समस्या निवारण शिविर
ग्वालियर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न प्राप्त करने हेतु जारी की गई पात्रता पर्ची से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय के जनसुनवाई कक्ष में नगर निगम एवं खाद्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में ऐसे परिवार जिनकी पात्रता पर्ची तकनीकी कारणों से बंद है अथवा पात्रता पर्ची में नवीन सदस्य जोड़े जाना हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण शिविर में किया जाएगा। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने 26 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक समस्या निवारण शिविर में अधिकारियों को उपस्थित रहकर राशन संबंधी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए हैं। जन समस्या निवारण शिविर में 26 जुलाई को वार्ड क्र.-1 से 10 तक के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
इसी प्रकार 27 जुलाई को वार्ड-11 से 20 तक, 28 जुलाई को वार्ड-21 से 30 तक, 29 जुलाई को वार्ड-31 से 40 तक, 30 जुलाई को वार्ड-41 से 50 तक, 31 जुलाई को वार्ड-51 से 60 तक और 2 अगस्त को वार्ड-61 से 66 तक एवं कन्टेनमेंट बोर्ड के वार्ड-1 से 7 तक के नागरिकों की राशन संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
0 Comments