केंद्रीय वित्त मंत्री ने पेश किया देश का आम बजट

आत्मनिर्भर भारत-मेड इन इंडिया पर जोर...

केंद्रीय वित्त मंत्री ने पेश किया देश का आम बजट 

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट यानि बही खाता पेश किया। बजट में इस बार आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है,लेकिन बुजुर्गों को राहत। वहीं पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग में विनिवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही पेट्रोल डीजल पर कृषि सेस लगाया गया है,हालांकि इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार स्वास्थ्य बजट में 137% की बढ़ोत्तरी हुई है।

बजट की बड़ी बातें -

  1. 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस।
  2. कोविड वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये।
  3. पुरानी कारें स्क्रैफ होंगी, ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर बनेंगे।
  4. शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 पर 1 लाख 41 हजार करोड़ का खर्च।
  5. अगले 5 साल में स्वच्छ हवा पर 2 हजार करोड़ खर्च होंगे।
  6. स्वास्थ्य का बजट 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2.23 लाख करोड़ किया गया।
  7. 17 नए पब्लिक हेल्थ यूनिट, नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ वर्ल्ड हेल्थ बनेगा।
  8. शहरों के लिए जल जीवन मिशन लॉन्च किया जाएगा।
  9. अगले साल देश में 8500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा।
  10. भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 3 हजार किमी से ज्यादा सड़कें बनीं।
  11. तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल को नई सड़कों और कॉरिडोर का तोहफा।
  12. बीमा क्षेत्र पर सरकार का बड़ा फैसला, FDI को बढ़ाकर किया गया 74 फीसदी, लेकिन इस पर भारतीयों का रहेगा दबदबा।
  13. डूबे कर्जों को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, बनेगी मैनेजमेंट कमेटी ।
  14. एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का ऐलान, देश में बनेंगे 5 बड़े फिशिंग हब ।
  15. 100 नए सैनिक स्कूल खोले जाएंगे, लेह में खुलेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय।
  16. जनगणना डिजिटली की जाएगी, डिजिटल पेमेंट पर 1500 करोड़ का इंसेटिव।
  17. 2021-22 में वित्तीय घाटा 6.8 फीसदी रहने का अनुमान ।
  18. पेंशन पाने वाले सीनियर सिटीजन को इनकम टैक्स से राहत, अगर उम्र 75 और आय पेंशन तो ITR से राहत।
  19. 95% डिजिटल लेनदेन और 10 करोड़ का कारोबार करने वाली कंपनियों को ऑडिट से छूट मिलेगी ।
  20. 20. अफोर्डेबल हाउसिंग में छूट एक साल के लिए बढ़ी ।
  21. मोबाइल फोन हो सकता है महंगा, कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 2.5%।
  22. कॉपर पर ड्यूटी 2.5% और स्टील पर ड्यूटी घटाकर 7.5% की गई ।
  23. सोना-चांदी-तांबे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई ।बैंक डूबा तो अब 1 लाख की बजाय 5 लाख रुपये मिलेंगे।
  24. आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं।
  25. पेट्रोल पर 2.50 रुपये और डीजल पर 4 रुपये का कृषि सेस लगाया जा रहा है।

कुछ चीज ऐसी भी हैं जो सस्ती हुई हैं -

  • क्या होगा मंहगा
  • मोबाईल और उसके चार्जर महंगें होंगे.
  • सूती कपड़े महंगे होंगे.
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा होगा.
  • रत्न महंगे होंगे
  • सेब महंगा होगा
  • काबुली चना महंगा होगा
  • यूरिया महंगा होगा
  • डीएपी खाद महंगा होगा
  • चना दाल महंगी होगी
  • पेट्रोल-डीजल महंगी होगी
  • शराब महंगी होगी
  • ऑटो पार्ट्स महंगे होंगे.
  • क्या सस्ता होगा
  • चमड़ें के उत्पाद सस्ते होंगे
  • ड्राई क्लीनिंग सस्ती
  • लोहे के उत्पाद सस्ते होंगे
  • पेंट सस्ता होगा
  • स्टील के बर्तन सस्ते होंगे
  • इंश्योरेंस सस्ते होंगे
  • बिजली सस्ती होगी
  • जूता सस्ता होगा
  • नॉयनल सस्ता होगा
  • सोना-चांदी सस्ता होगा
  • पॉलिस्टर सस्ता होगा
  • कृषि उपकरण सस्ते होंगे

Comments