विविध खबरें...

विविध खबरें...

  • किसान नेता राकेश टिकैत ने नारा दिया कि 'जब तक कानून वापस नहीं होंगे, घर वापसी नहीं होगी'। उन्होंने कहा कि आंदोलन इतने जल्दी समाप्त नहीं होगा।
  • केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- सरकार किसानों के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार कृषि कानूनों में बदलाव के लिए तैयार है।
  • किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा, स्पीकर ने बात नहीं मानी तो वॉकआउट कर गए कांग्रेस, TMC और RJD सांसद।
  • कृषि बिल प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं, राहुल गांधी के पास समाधान है तो बताएं, नितिन गडकरी का कांग्रेस को जवाब।
  • पीएम ने कहा, किसान एक कॉल दूर, टिकैत बोले- नंबर बताइये, हम फोन लगाते हैं।
  • पंजाब के जलालाबाद में अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर हमला, गोलियां चलीं।
  • राम के भारत में पेट्रोल 93₹, सीता के नेपाल में 53₹ और रावण की लंका में 51₹- भाजपा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का मोदी सरकार पर तंज।
  • राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा- 'मैंने दोहराया है कि कृषि कानूनों पर सदन में चर्चा की गई थी। यह गलत धारणा बन रही है कि कोई चर्चा नहीं हुई। इस संबंध में लोगों के अपने तर्क हो सकते हैं लेकिन हर पार्टी ने सुझाव दिए थे।
  • भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,635 नए केस सामने आए। 94 नई मौतों के साथ, मरने वालों का आंकड़ा 1,54,486 पहुंचा।
  • भारत में 8 महीने बाद कोरोना वायरस के 9,000 से कम 8,635 नए मामले सामने आए। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.05% है- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी है।
  • पिछले चार महीनों से भारत में कोविड-19 के मामलों में आ रही गिरावट : सरकार
  • राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए स्मृति इरानी ने कहा- कांग्रेस को लोकसभा में राहुल गांधी कांग्रेस को शून्य पर ले जाएंगे।
  • कर्नाटक: बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो के लिए रिहर्सल शुरू हुई। यह 3 से 5 फरवरी तक चलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि ये आयोजन पिछले कुछ आयोजनों से अलग होने वाला है।
  • दिल्ली: गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है। किसानों के प्रदर्शन के चलते यहां भारी सुरक्षाबल तैनात हैं। कंटीले तार लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
  • किसानों से बातचीत करने के बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा- हमने राकेश टिकैत साहब से बात की है और अपना संदेश उन्हें दिया। सरकार को किसानों से उचित तरीके से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अहंकार से देश नहीं चलेगा।
  • नीतीश मंत्रिमंडल का जल्द हो सकता है विस्तार, बीजेपी ने तय किए नए मंत्रियों के नाम।
  • गुजरात BJP अध्यक्ष की नई गाइडलाइन, 60 साल से ज्यादा उम्रवालों को नहीं मिलेगा टिकट, लिए कई और फैसले।
  • बजट के दूसरे दिन भी शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग, सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा जबकि निफ्टी में 350 अंक से ज्यादा उछाल।

Comments