BJP सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर काटी आजीवन सहयोग निधि की रसीद

निधि एकत्रित करने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत...

BJP सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर काटी आजीवन सहयोग निधि की रसीद

ग्वालियर। शहीद भगत सिंह मंडल के 18,19,20 वार्डो में आजीवन सहयोग निधि एकत्रित करने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्वालियर के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर जी ने इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल एवं आदित्य नगर क्षेत्र के वरिष्ठ  कार्यकर्ता एवं समाजसेवी आकाश शर्मा के निवास पर पहुंच कर  उपस्थित कार्यकर्ताओं से रसीद कट्टे से रसीद काटकर एकत्रित की गई। उसकी राशि ग्वालियर के यशस्वी सांसद विवेक नारायण शेजवलकर जी को सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के समारोह में सौंपी गई। 

इस अवसर पर विशेष रुप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रामलीला मंडल मुरार के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन, ग्वालियर ग्रामीण के वरिष्ठ नेता भारत भूषण शर्मा, राजू सेंगर , भाजपा भगत सिंह मंडल अध्यक्ष हरि ओम झा मुख्य रूप से मौजूद थे।  भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद विवेक नारायण शेजवलकर जी का आदित्य नगर आगमन पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता आकाश शर्मा  के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर अगवानी की। इस अवसर पर आकाश शर्मा के पिता ने सांसद श्री शेजवलकर जी का साल श्रीफल एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। 

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महानगर जिला कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जैन, मंडल अध्यक्ष हरिओम झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश परमार, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण शर्मा, कुलदीप चतुर्वेदी, ग्रामीण बुद्धि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आदर्श दीक्षित, मंडल महामंत्री मनीष भीलवार, मंडल उपाध्यक्ष जुगल गुर्जर, दिनेश यादव, यस उपाध्याय, मंडल मंत्री मोनू दुबे, उमेद यादव ,मंडल कार्यालय मंत्री महेंद्र गुप्ता, मंडल मीडिया प्रभारी महेंद्र समाधिया, युवा नेता सनी दंडोतिया, अनिरुद्ध शर्मा , हरि ओम उपाध्याय , मुरारी शर्मा, आकाश शर्मा , बंटी शर्मा ,शैलेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा ,बलराम मिश्रा, शिवकुमार शर्मा ,एम के दीक्षित, सुभाष दीक्षित, गंगा सिंह, कल्लू गिरगांव ,आदर्श शर्मा, रमेश शर्मा विपिन शर्मा ,योगेंद्र चौहान, गोपाल सिंह ठाकुर ,राम लखन शर्मा, गुड्डू पाराशर, कल्लू शर्मा, सर्वेश शर्मा प्रमोद गुप्ता, सिद्धार्थ अवस्थी आदि उपस्थित थे।

Comments