मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी

पार्टी कार्यालय में भी हंगामा...

मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी

ग्वालियर। ग्वालियर में भारीतय जनता पार्टी के दो मंडलों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है और इन नई नियुक्तियों से नाराज पार्टी पदाधिकारियों ने संासद विवेक नारायण शेजवलकर के निवास पर पहंुच कर नाराजगी व्यक्त की इतना ही नहीं प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को भी कार्यक्र्ताओं का कोप झेलना पडा बाद में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयम बनाए रखने की अपील की।

रामकृष्ण मंडल और भगत सिंह मंडल में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नई सड़क स्थित संासद विवेक नारायण शेजवलकर के निवास पर पहंुच कर नए अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर आपत्ति दर्ज कराई साथ ही आरोप लगाया कि दौनों मंडल अध्यक्षों पर पार्टी विरोधी गतिविधियेां में शामिल रहने का आरोप है। 

बावजूद इसके अभी भी उन्हें पार्टी के उच्च पदों पर बैठाया जा रहा है जबकि इनके द्वारा जिले के नए अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अर्नगल बयान जारी किए थे। वहीं ग्वालियर प्रवास पर पहंुचे भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को जब पूरे विवाद की जानकारी हुई और कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय में उनके सामने विरोध जताया तो उन्होने भी कार्यकर्ताओं को समझाईश देकर संयम से काम करने की बात कही।

Comments