अवैध खनन में पकड़े गए वाहन एक करोड़ 14 लाख में राजसात

16 वाहन निगम आयुक्त को उपयोग के लिए सोंपे…

अवैध खनन में पकड़े गए वाहन एक करोड़ 14 लाख में राजसात

उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आज जिला प्रशासन द्वारा अवैध परिवहनकर्ताओं से मप्र गौण खनिज नियम-1996 की नियम-53(2)ख के प्रावधानों के तहत  विगत दिनों राजसात  किए गए  कुल 16 वाहन,जिनकी कुल  कीमत एक करोड़ 14 लाख रु है, एडीएम  नरेन्द्र सूर्यवंशी ने नगर निगम आयुक्त  क्षितिज सिंघल को सौंप दिए। 

एमपी रोडवेज के पुराने डिपो में खड़े इन 16  वाहनों को नगर निगम आयुक्त को निगम  कार्यो में  उपयोग के लिए दिया गया हैं। कलेक्टर की एज इस सूझबूझ भरी प्रशासनिक पहल के परिणाम स्वरूप नगर निगम को उक्त वाहन मिलने से प्रतिदिन ₹52500 और प्रति माह ₹15 लाख 75 हजार की बचत होगी। सोंपे  गए वाहनों में दो जेसीबी,पांच डंपर और शेष ट्रैक्टर ट्राली है।

Comments