बाल-बाल बचे 20 जवान…
उपचुनाव कराकर लौट रहे जबलपुर पुलिस के जवानों से भरी बस खाई में उतरी
जबलपुर। मुरैना उपचुनाव कराने के बाद जबलपुर पुलिस के जवानों को लेकर लौट रही बस खाई में उतर गई। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में झलौन के पास ये हादसा हुआ। बस में 20 पुलिस कर्मी सवार थे। हादसे में सिर्फ चालक को चोट आई है। बाकी पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
हादसे की खबर पाकर जबलपुर से आरआई मौके पर पहुंचे और जवानों को दूसरे वाहन से जबलपुर रवाना किया। जबलपुर से उपचुनाव में मुरैना-ग्वालियर में कुल 860 पुलिस जवान और 150 होमगार्ड जवान 43 बसों से रवाना हुए थे। उपचुनाव के बाद बल बुधवार को वापस लौट रहा था।
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में झलौन के पास बस एमपी 22 जी 1665 अनियंत्रित होकर 30 फीट ढलान वाली खाई में चली गई। हादसे के बाद बस में सवार पुलिस कर्मियों में चीख पुकार मच गई। बस में महिला आरक्षक भी सवार थी। गनीमत रही कि हादसे में पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए।
0 Comments