सघन जनसम्पर्क कर मतदाताओं से मांगे वोट…
विकास व प्रगति में विश्वास करती है भाजपा श्री तोमर
ग्वालियर। ग्वालियर 15 विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर ने वार्ड क्रमांक - 31 में रविवार को जनसंपर्क किया। विधानसभा के वार्ड क्रमांक- 31 की हर गली, मोहल्ले और काॅलोनी की महिला, पुरुष और बुजुर्गों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर को विजय होने का आशीर्वाद दिया। पूरे क्षेत्र में प्रद्युम्न तोमर को मतदाताओं का अपार जन समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि भाजपा विकास व प्रगति में विश्वास करती है और पिछले वर्षो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में विकास और प्रगति के नये आयाम छुये हैं और सर्वहारा वर्ग की उन्नति और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनी, जिनका लाभ आम आदमी को मिल रहा है।
चाहे संबल योजना के तहत बिजली बिल माफी की योजना हो या प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना इन तमाम योजनाओं से आम आदमी लाभाविंत हुआ है। उन्होंने कहा कि समग्र विकास और सर्वहारा वर्ग की उन्नति भाजपा का ध्येय और लक्ष्य रहा है। भाजपा की जीत से विकास और प्रगति को और अधिक गति मिलेगी।
ऊर्जा मंत्री और भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आरपी काॅलोनी से जनसंपर्क शुरु किया उसके बाद यह जनसंपर्क दुर्गापुरी, अशोक विहार, न्यू साकेत नगर, गणपति विहार, गायत्री नगर से कांति नगर तक चला। जनसम्पर्क में भाजपा के कई क्षेत्रीय नेता शामिल हुए।
0 Comments