G News 24 : जिले के शेष किसानों की फॉर्मर आईडी बनाने के लिये 20 मई तक चलेगा विशेष अभियान !

अभियान 20 मई 2026 तक डोर-टू-डोर चलाया जाएगा...

जिले के शेष किसानों की फॉर्मर आईडी बनाने के लिये 20 मई तक चलेगा विशेष अभियान ! 

ग्वालियर। जिले में कृषि भूमि के मालिक शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 20 मई 2026 तक डोर-टू-डोर चलाया जाएगा। इसके तहत सभी भूधारी किसानों का पंजीयन कर उनकी फार्मर आईडी तैयार की जाएगी। साथ ही किसानों की सभी कृषि भूमियों को आईडी से जोड़ा जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग के एफआरए पट्टाधारी किसानों की फार्मर आईडी बनाना भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। फॉर्मर आईडी के संबंध में किसानों को जागरूक करने के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी जिला प्रशासन द्वारा राजस्व अधिकारियों को दिए गए हैं।

फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों की भूमि संबंधी जानकारी एकीकृत रूप से उपलब्ध रहेगी। इससे शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ किसानों तक आसानी से पहुंच सकेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जाए। फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल एवं एमपीएफआर पोर्टल पर उपलब्ध रिपोर्टों के आधार पर प्रगति की समीक्षा होगी। इस अभियान की साप्ताहिक टीएल बैठक में भी नियमित समीक्षा की जाएगी।  

Reactions

Post a Comment

0 Comments