G News 24 : कांग्रेस ने किसानों को गोलियों से भूना और कर्जमाफी के झूठे वादों से डिफाल्टर बनाया: श्री पिरोनिया

 कांग्रेस अपनी राजनीतिक छवि बनाने के लिए किसानों और जनता को कर रहे हैं परेशान ...

कांग्रेस ने किसानों को गोलियों से भूना और कर्जमाफी के झूठे वादों से डिफाल्टर बनाया: श्री पिरोनिया 

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कांग्रेस के किसान चक्काजाम आंदोलन को लेकर ग्वालियर में मीडिया को बाइट देते हुए कहा कि यह चक्काजाम किसानों को गुमराह करने के साथ-साथ प्रदेश का माहौल खराब कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी राजनीतिक छवि बनाने के लिए किसानों और आम जनता को परेशान कर रहे हैं। कांग्रेस को किसानों के हित की चिंता करने से पहले अपने शासनकाल की जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए, जब किसानों पर गोलियां चलाई गईं और उन्हें 18 प्रतिशत तक ब्याज वसूला गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। वे स्वयं गेहूं खरीदी केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। भाजपा सरकार हमेशा किसानों के साथ मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

​कांग्रेस का इतिहास: गोलियां और वादाखिलाफी

​उन्होंने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस को मुलताई के उन 24 किसानों की याद करनी चाहिए, जिन्हें कांग्रेस शासन में गोलियों से भून दिया गया था। 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी का झूठा वादा कर लाखों किसानों को डिफॉल्टर बना दिया था, जबकि भाजपा सरकार ने ब्याज राहत देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाया है।  

​स्वामीनाथन आयोग और एमएसपी पर रिकॉर्ड वृद्धि ​दस्तावेज़ के अनुसार, कांग्रेस ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को वर्षों तक ठंडे बस्ते में रखा था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में लागू कर लागत का डेढ़ गुना एमएसपी (MSP) देने का निर्णय लिया। प्रदेश प्रवक्ता श्री घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि कांग्रेस के 55 वर्षों के शासन में गेहूं का समर्थन मूल्य केवल 500 रुपये बढ़ा।  

​प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में इसमें लगभग 1300 रुपये की वृद्धि की जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार गेहूं पर 40 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस दे रही है, जिससे राज्य में खरीदी 2625 रुपये की दर से हो रही है।  

​किसान कल्याण में मध्य प्रदेश नंबर वन 

उन्होंने मध्य प्रदेश को किसान हितैषी नीतियों में अग्रणी बताते हुए कहा कि ​सम्मान निधि केंद्र की 6 हजार रुपये की राशि के साथ मध्य प्रदेश सरकार भी अपनी ओर से 6 हजार रुपये दे रही है।  कांग्रेस राज में 17% ब्याज पर ऋण मिलता था, जबकि भाजपा सरकार इस वर्ष 25 हजार करोड़ रुपये का ऋण 0% ब्याज पर देने जा रही है।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भू-अर्जन पर 4 गुना मुआवजा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  

​राज्य दलहन और सोयाबीन में देश में प्रथम और गेहूं उत्पादन में द्वितीय स्थान पर है। जो मध्य प्रदेश कभी गेहूं का आयातक था, वह आज 47 देशों को गेहूं निर्यात कर रहा है।  

​जीतू पटवारी से सवाल

​प्रदेश प्रवक्ता श्री घनश्याम पिरोनिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को नसीहत दी है कि वे किसानों पर आरोप लगाने से पहले अपनी 15 महीने की सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखें। उनका स्पष्ट कहना है कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए किसानों को भ्रमित कर रही है, लेकिन प्रदेश का किसान अब उनकी सच्चाई पहचान चुका है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments