भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने श्री आर्य का किया भव्य स्वागत

अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर…

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने श्री आर्य का किया भव्य स्वागत

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पुनर्गठित कार्यसमिति में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पी नड्डा जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा के पद पर मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य जी को मनोनीत किए जाने नई दिल्ली भाजपा मुख्यालय में  कार्यभार ग्रहण करने के बाद  प्रथम बार  अपने ग्रह नगर जिला भिंड एवं गोहद  जाते वक्त आज ग्वालियर  भाजपा कार्यकर्ताओं ग्राम गिरगांव के  किसानों एवं  ग्रामीणों ने  नवीन दायित्व मिलने पर ग्राम गिरगांव पर अभूतपूर्व स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ग्राम गिरगांव के सबसे बुजुर्ग किसान अतर सिंह गुर्जर ने लाल सिंह आर्य को साल, श्रीफल एवं तिलक लगाकर स्वागत कर आशीर्वाद दिया आर्य के साथ  गोहद के पूर्व विधायक रणवीर जाटव भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी थे। 

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का काफिला जैसे ही ग्राम गिरगांव पर पहुंचा वहां उपस्थित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं किसानों ग्रामीणों एवं युवाओं ने भव्य स्वागत किया कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी जिंदाबाद , नरेंद्र सिंह तोमर जिंदाबाद ,शिवराज सिंह चौहान जिंदाबाद, लाल सिंह आर्य जिंदाबाद, के गगनभेदी नारों के साथ अभिवादन किया। 

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष लाल सिंह आर्य जी का  ग्राम गिरगांव पर स्वागत एवं बधाई देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जैन,गौहद विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी गिरिराज सिंह बौहरे भाजपा ग्रामीण बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक पंडित आदर्श दीक्षित भाजपा भगत सिंह मंडल के मीडिया प्रभारी पंकज पाठक,भाजपा भगत सिंह मंडल कार्यालय मंत्री महेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता मदन लक्षकार, गोहद के युवा मोर्चा नेता  रवि सिंह गुर्जर,  भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर ग्वालियर जिला मंत्री शिव सिंह बघेल, भाजपा भगत सिंह मंडल सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक विनोद सोनी, भाजपा युवा मोर्चा जिला ग्रामीण सह मीडिया प्रभारी अमरीश शर्मा भाजपा युवा मोर्चा बेरजा मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव सिंह बघेल, भाजपा युवा मोर्चा बेरजा मंडल महामंत्री रघुराज सिंह राम गुर्जर बेताल सिंह गुर्जर ज्ञान सिंह गुर्जर नरपत सिंह गुर्जर रामवीर सिंह गुर्जर प्रमुख रूप से शामिल थे।

Comments