1175512 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

मुरैना में 3 नवम्बर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव मे…

1175512 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

मुरैना। जिले में 3 नवम्बर 2020 को होने वाले विधानसभा उप चुनाव में 11 लाख 75 हजार 512 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 6 लाख 41 हजार 392 पुरूष, 5 लाख 34 हजार 74 महिला और 46 हजार अन्य मतदाता है। 

सर्वाधिक 2 लाख 54 हजार 592 मतदाता मुरैना विधानसभा क्षेत्र में है, इनमें 1 लाख 40 हजार 42 मतदाता पुरूष और 1 लाख 14 हजार 533 महिला मतदाता है। जौरा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 44 हजार 129 मतदाता है, इनमें 1 लाख 32 हजार 341 पुरूष, 1 लाख 11 हजार 774 महिला और 14 अन्य मतदाता है। सुमावली विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार 24 मतदाता है, इनमें 1 लाख 32 हजार 125 पुरूष, 1 लाख 7 हजार 893 महिला और 6 अन्य मतदाता है। 

दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 14 हजार 626 मतदाता है, इनमें 1 लाख 17 हजार 434 पुरूष, 97 हजार 187 महिला और 5 अन्य मतदाता है। अंबाह विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 22 हजार 141 मतदाता है, इनमें 1 लाख 19 हजार 450 पुरूष, 1 लाख 2 हजार 687 महिला और 4 अन्य मतदाता है।

Comments