शहर की स्वच्छता की स्थिति का जायजा लेने के लिए...
स्वच्छता के कार्य में निरंतरता बनाये रखेंः निगमायुक्त
ग्वालियर l शहर में स्वच्छता के लिए जो प्रयास पिछले महीनों से किये जा रहे हैं। उसी प्रकार से काम लगातार चलते रहना चाहिए। ग्वालियर शहर स्वच्छता के क्षेत्र में देश का सबसे स्वच्छ शहर बने इसके लिए स्वच्छता में निरंतरता अति आवश्यक है।
उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने आज वार्ड मोनीटरों की बैठक में दिये। बैठक में अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, नरोत्तम भार्गव सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं वार्ड मोनीटर उपस्थित रहे।
स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद शहर की स्वच्छता की स्थिति का जायजा लेने के लिए निगमायुक्त श्री माकिन ने आज सभी वार्ड मोनीटरों की बैठक आयोजित कर निर्देश दिये कि स्वच्छता के क्षेत्र में लापरवाही न करें। जिस प्रकार सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता सर्वेक्षण से पूर्व स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैं।
उसी प्रकार के कार्य लगातार जारी रखें। निगमायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि सभी सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई नियमित हो तथा सभी वार्डों में गलियों में प्रतिदिन झाडू लगे। डोर टू डोर कचरा संग्रहण शतप्रतिशत घरों से हो इसके साथ ही सूख कचरा व गीला कचरा अलग अलग करके ही घरों से संग्रहित करें, यह वार्ड मोनीटर सुनिश्चित करें।
अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव एवं उपायुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान ने सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा की तथा सभी वसूली प्रभारियों, सहायक सम्पत्तिकर अधिकारियांे एव कर संग्रहकों को निर्देश दिए कि हर हाल में सम्पत्तिकर के लक्ष्य की पूर्ति करें तथा बडे बकायदारों के यहां जाकर वसूली की कार्यवाही करें।
यदि संबंधित सम्पत्तिकर दाता राशि जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करें। इसके साथ ही आगामी लोक अदालत 8 फरवरी 2020 को आयोजित होनी है। लोक अदालत के दौरान अधिक से अधिक सम्पत्तिकर जमा करायें।


0 Comments