नोडल अधिकारी श्री मौर्य ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश...

नोडल अधिकारी श्री मौर्य ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण


ग्वालियर l अमृत योजनान्तर्गत शहर में बनाये जा रहे नवीन  सीवर नेटवर्क एवं रि-हेबिलिटेशन/रिप्लेसमेंट का कार्य लगभग 270 किलोमीटर एवं 4 सीवर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें यह कार्य लगभग 90 फीसदी पूर्ण हो चुका है।

आगामी मार्च माह में उक्त प्लांट प्रारंभ किये जाने के निर्देश नोडल अधिकारी अमृत योजना आरएलएस मौर्य ने आज संबंधित अधिकारियों को उक्त प्लांट के निरीक्षण के दौरान दिये। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री जागेश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी अमृत योजना आरएलएस मौर्य ने आज अमृत योजना के तहत बनाये जा रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया तथा कार्यों की प्रगति को देखा और मार्च तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

उल्लेखनीय है कि अमृत योजना के अंतर्गत किये जा रहे सीवर एवं पेयजल की लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूर्णतः की ओर है। अधीक्षण यंत्री श्री मौर्य ने आज जलालपुर में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियांे को दिए।

इसके साथ ही लालटिपारा में बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अमृत जल प्रदाय के अंतर्गत नवीन पानी की पाइप लाइन लगभग 820 कि.मी. बिछाया जाना प्रस्तावित है। 43 नग नवीन उच्च स्तरीय टंकियों का निर्माण तथा 1 नग 160 एमएलडी  जल शोधन संयंत्र का निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments