शेजवलकर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेगें...
10 जनवरी 2020 को पार्षदगणों का विदाई समारोह
ग्वालियर
स नगर निगम
परिषद का वर्तमान
कार्यकाल दिनांक 10 जनवरी 2020 को
पूर्ण हो रहा
है। इसी तारतम्य
में 10 जनवरी 2020 को दोपहर
12 बजे पार्षदगणों का विदाई
समारोह जलविहार परिसर में
आयोजित किया जा
रहा है।
नगर
निगम आयुक्त संदीप
माकिन ने बताया
कि नगर निगम
के पार्षदगणों का
कार्यकाल पूर्ण होने पर
पार्षदगणों का विदाई
समारोह आयोजित किया जा
रहा है। कार्यक्रम
में सांसद विवेक
नारायण शेजवलकर मुख्य अतिथि
के रुप में
उपस्थित रहेगें।
विदाई
समारोह में प्रदेश
सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता
संरक्षण विभाग मंत्री प्रद्युम्न
सिंह तोमर, पशु
पालन, मछुआ कल्याण
एवं मत्स्य विभाग
मंत्री लाखन सिंह
यादव, महिला एवं
बाल विकास विभाग
मंत्री श्रीमती इमरती देवी, विधायक ग्वालियर पूर्व मुन्ना
लाल गोयल, विधायक
ग्वालियर दक्षिण प्रवीण पाठक
एवं विधायक ग्वालियर
ग्रामीण श्री भारत
सिंह कुशवाह को
भी आमंत्रित किया
गया है।










0 Comments