समाज की सेवा से कोई बड़ी सेवा नहीं हैः श्री राजपूत

गंगा परिवार इकाई द्वारा  भगवान श्री रामचन्द्र जी का पूजन...

समाज की सेवा से कोई बड़ी सेवा नहीं हैः श्री राजपूत


ग्वालियर । सोमवार को 2 दिसंबर 2019 को गंगा परिवार ग्वालियर ईकाई द्बारा ग्वालियर स्थित चैड़े हनुमान जी के मंदिर में भगवान श्री रामचन्द्र जी का पूजन कार्यक्रम धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , अ.भा.किराड़ क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह राजपूत थे।

अध्यक्षता भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष, पार्षद नरेन्द्र सिंह किरार ने की, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में धरणीधर समिति राष्ट्रीय संयोजक नरेश सिंह किरार, भारतीय अपना अधिकार पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बादाम सिंह राजपूत, परसुराम सिंह राजपूत, वरिष्ठ समाजसेवी चित्र सिंह यादव, गंगा परिवार राष्ट्रीय पदाधिकारी नवल सिंह राजपूत, युवा नेता मनोज राजपूत, संभागीय अध्यक्ष गंगा परिवार डॉक्टर अशोक सिंह राजपूत, गंगा परिवार के जिलाध्यक्ष सुनील किरार, कार्यक्रम संयोजक नीरज राजपूत, सुनील राजपूत सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन गंगा परिवार के जिलाध्यक्ष सुनील किरार ने किया और आभार सम्भागीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक सिंह राजपूत ने व्यक्त किया। अखिल भारतीय किरार क्षत्रीय महास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दादा मान सिंह राजपूत ने कहा कि समाज की सेवा से कोई बड़ी सेवा नहीं है, इसे सभी मतभेद भुलाकर करना चाहिए, उन्होंने सभी संगठन के पदाधिकारियों से अपील की आपस में नहीं बटें, कार्यक्रम किसी का भी हो सब जाये, समाज को आगे बढ़ायें और कहा कि मैने अपना सारा जीवन समाज सेवा के नाम कर दिया है।

समाज को जहां मेरी आवश्यकता होती है वहां मैं पहली पंक्ति में खडा मिलता हॅूं। भाजपा मंडल अध्यक्ष व पार्षद नरेन्द्र सिंह किरार ने कहा सभी समाजों का सहयोग लें और दें। तभी हम और आप आगे बढ़ सकते है। मेरे दरबाजे सभी के लिए खुले है, जो भी मुझसे मदद चाहेगा वह मुझ से मिलेगी।

समाज के युवा ज्यादा से ज्यादा राजनीति में आये तो हम अपने समाज का उत्थान और विकास में सहयोग आसानी से कर सकेगें। डॉ. परसुराम राजपूत ने समाज के सभी क्षेत्रों में जैसे करौली माता भक्तों, शनिदेव भक्तों, गंगा परिवार की हरिद्वार सेवा तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले की प्रशंसा की।

उनका सम्मान करने पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम शुभारंभ गंगा परिवार के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक नीरज राजपूत ने चैड़े हनुमानजी के मंदिर में भगवान श्री रामचंद्र जी का पूजन कर मां गंगा की आरती की।

कार्यक्रम संयोजक नीरज राजपूत ने बताया कि गंगा परिवार द्बारा वर्ष भर धार्मिक आयोजन किये जाते हैं जिसमें हरिद्वार, प्रयाग, दिल्ली के साथ-साथ मुरैना और राष्ट्रीय स्तर पर किये गए कार्यों तथा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।

श्री रामचन्द्र पूजन में समाज में धार्मिक आयोजन करने वाली संस्थाओं का सम्मान संस्था द्वारा किया गया जिसमें माता करौली सेवा समिति प्रत्येक वर्ष करौली माता के दर्शन कराने के लिए पैदल यात्रा ग्वालियर से करौली माता तक निकालते हैं जिसमे श्रद्धालुओ के लिए रहने खाने की सारी व्यवस्था समीति करती है, शनिदेव सेवा समिति प्रत्येक शनिचरी अमावश्या पर शनीदेव मंदिर पर भण्डारे का आयोजन किया जाता है तथा गंगा परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष सोमवती अमावश्या पर ऋषिकेस में गंगा मैया में सफाई अभियान गंगा आरती तथा भण्डारे का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम में जीतेंद्र सिंह , नवयुवक मण्डल जिलाध्यक्ष सुनील किरार, युवा मनोज राजपूत, सोहन राजपूत सहित भारी संख्या में समाज बंधुओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।
Reactions

Post a Comment

0 Comments