G News 24 : पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM मोदी ने आधा कर दिया अपना काफिला, SPG को आदेश !

 आने-जाने में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल ज्यादा करें. इसके साथ ही WFH को बढ़ावा दें ...

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM मोदी ने आधा कर दिया अपना काफिला, SPG को आदेश !

देश की जनता से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने की अपील के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला किया है. सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने अपने काफिले को आधा कर दिया है. इसको लेकर उन्होंने अपनी सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) को आदेश दिए है. 

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने अपने काफिले में 50 फीसदी की कटौती है. वडोदरा और असम में हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण के दौरान गुवाहाटी दौरे में पीएम के काफिले में कटौती की गई थी. एसपीजी को निर्देश दिया गया है कि काफिले में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल बढ़ेगा, लेकिन नई खरीदारी नहीं होगी. 

गुवाहाटी में बांटी गई थी PM मोदी के भाषण की प्रतियां

हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सभी मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री के भाषण की प्रतियां बांटी थीं. इसमें संकट के दौरान संयम बरतने की अपील के साथ-साथ प्लान भी शामिल है. पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या में काफी कमी कर दी है. सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है. यह कदम पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी की नागरिकों से की गई अपील के बाद उठाया गया है. कार्य योजना में इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिक उपयोग और ऑनलाइन बैठकों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया गया है.

पीएम मोदी ने जनता से की थी ये अपील

पीएम मोदी ने हैदराबाद में जनता से अपील करते हुए कहा था, 'मैं अपने देश के हर नागरिक से अपील करता हूं कि वे पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल जितना हो सके कम करें. मेट्रो का इस्तेमाल करें, इलेक्ट्रिक बसों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और कारपूलिंग को बढ़ावा दें. जिनके पास कार है, उन्हें एक ही गाड़ी में ज्यादा लोगों को साथ ले जाना चाहिए.'

WFH को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?

इसके अलावा पीएम मोदी ने वर्क फ्रॉम होम के कल्चर को बढ़ाने की अपील भी की. उन्होंने कहा, 'यह जरूरी है कि सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के दफ्तरों में वर्चुअल मीटिंग और 'वर्क फ्रॉम होम' को प्राथमिकता दी जाए.' उन्होंने जनता से सोना न खरीदने की अपील करते हुए कहा, 'देश का बहुत सारा पैसा सोने के आयात पर विदेश चला जाता है. इसलिए, मैं आप सभी देशवासियों से आग्रह करूंगा कि जब तक हालात सामान्य न हो जाएं, तब तक सोने की खरीदारी टाल दें.'

Reactions

Post a Comment

0 Comments