वाहन चालकों व छोटे व्यापारियों के साथ चेकिंग के नाम पर दुर्व्यवहार एवं अवैध वसूली के खिलाफ...
हजीरा थाने पर आम आदमी पार्टी की ग्वालियर इकाई ने किया प्रदर्शन !
ग्वालियर। ग्वालियर से आम आदमी पार्टी की संभाग प्रभारी मनीक्षा तोमर एवं प्रदेश अध्यक्ष, यूथ विंग, विक्रम लोधी के नेतृत्व में हजीरा थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कारण यातायात पुलिस द्वारा आम जनता, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों व छोटे व्यापारियों को बेवजह रोककर चालान के नाम पर परेशान किया जा रहा है। चेकिंग के नाम पर दुर्व्यवहार, अवैध वसूली और नियमों की आड़ में आम आदमी का शोषण किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में युवा शक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रही। युवाओं ने नारेबाजी कर यातायात पुलिस की मनमानी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और हजीरा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
हजीरा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा...
1. यातायात नियमों के नाम पर आम नागरिकों का उत्पीड़न तुरंत बंद हो। 2. पारदर्शी और सम्मानजनक चेकिंग व्यवस्था लागू की जाए। 3. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।
नेतृत्व ने चेतावनी दी कि यदि आम जनता को परेशान करना बंद नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मुख्य मौजूद रहे प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुशवाह, प्रदेश अध्यक्ष एक्स आर्मी विनोद वर्मा,प्रदेश सह सचिव सुल्तान लोधी, प्रदेश सह सचिव सतीश राय,अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे


0 Comments