खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक- मानसिक विकास होता है : सेंगर

तृतीय खंड स्तरीय( भितरवार+ घाटीगांव )खो-खो प्रतियोगिता...

खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक- मानसिक विकास होता है : सेंगर


श्रीमती पुष्पा सेंगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भितरवार द्वारा पुनः एक बार फिर तृतीय खंड स्तरीय( भितरवार+ घाटीगांव )खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया। जावेगा इसकी जानकारी विद्यालय के संचालक श्री श्याम सिंह सेंगर जी ने दी ।

उन्होंने बताया कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों का मानसिक विकास भी होता है। तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों से ध्यान हटाकर बालकों की रूचि खेलों में हो जाती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता बालक बालिका वर्ग में तीन स्तरों पर आयोजित की जावेगी जिसमें माध्यमिक वर्ग (6 से 8) हाईस्कूल वर्ग (9 से 10 )तथा हायर सेकेंडरी वर्ग (11 से 12 )बालक एवं बालिका वर्ग का होगा ।

गत वर्ष लगभग 57 टीमें इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुई। इस वर्ष लगभग 70 टीमें इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगी ।श्याम सिंह जी ने बताया कि मार्च पास्ट 22-12 -2019 प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा ।जिसमें सभी विद्यालयों की टीमें राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपने विद्यालय के बैनर के साथ नगर के मुख्य मार्गो के द्वारा होकर काली माता प्रांगण में पहुंचेगी ।लीग मैच 22 एवं 23 तारीख को होंगे ।फाइनल मैच ,पुरस्कार वितरण एवं कार्यक्रम का समापन 24 -12- 2019 को होगा।

सभी विद्यालयों में खो खो के फॉर्म आवंटित कर दिए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07-12- 2019 से खो-खो प्रतियोगिता के फॉर्म श्रीमती पुष्पा सेंगर की सभी संस्थाओं भितरवार, चीनौर,करहिया, मोहना, इंपीरियल कॉन्वेंट स्कूल ,आंतरी तथा मां गायत्री विद्या मंदिर बरई, घाटीगांव से प्राप्त कर सकते हैं ।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्याम सिंह सेंगर प्राचार्य  चंद्रभान सिंह शिक्षक ओपी द्विवेदी, प्रवीण उपाध्याय ,नीरज उपाध्याय ,राकेश शिवहरे, सुखपाल सिंह, महेंद्र सिंह राणा ,सीताराम कुशवाहा ,धर्मेंद्र यादव ,सत्येंद्र यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Reactions

Post a Comment

0 Comments