ज्योति भावना महिला स्वास्थ्य कल्याण समिति की सहयोग से...
सेंट्रल जेल ग्वालियर में करवाई जा रही है मशरूम की खेती
ग्वालियर l ज्योति भावना महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा ज्योति सिंह द्वारा विगत 1 माह पूर्व बंदियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सेंट्रल जेल ग्वालियर में बंदियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से ओयस्टर मशरूम उत्पादन की ट्रेनिंग दी गई थी।
इसके लिए मंजू सिंह ने जेल अधीक्षक मनोज साहू जब चर्चा की तो तो उन्होंने बंदियों को ट्रेनिंग देने के लिए ज्योति सिंह को परमिशन दे दी। उसके पश्चात ज्योतिषी ने बंदियों को ट्रेनिंग देने के बाद सेंट्रल जेल में मशरूम की खेती बंदियों से करवाई। आज सेंट्रल जेल में बंदियों द्वारा ओयस्टर मशरूम की खेती की जा रही है।
मशरूम का उपयोग जेल स्टाफ द्वारा बंदियों के लिए बनने वाले भोजन में तो किया ही जाता है उसके पश्चात शेष मशरूम को बाहर के लोग भी बाजार मूल्य पर सेंट्रल जेल से परचेस कर सकते हैं। मशरूम उत्पादन सीखने के बाद यह बंदी भी जब सजा मुक्त होकर सामाजिक परिवेश में आएंगे। तो वे बेरोजगार नहीं रहेंगे और एक स्वाबलंबी जीवन व्यतीत करने में जेल के अंदर मिली यह ट्रेनिंग उनके काम आएगी।
बंदियों को मशरूम का उत्पादन उत्पादन सिखाया जा रहा है और उन्हें इसमें ट्रेंड किया जा रहा है आज यह सभी बंदी होकर सेंट्रल जेल में मशरूम का उत्पादन कर रहे हैं इस मशरूम का उपयोग न सिर्फ सेंट्रल जेल में बंदियों को मिलने वाले आहार में प्रोटीन के तौर पर किया जा रहा है बल्कि इसे खुले मार्केट में बेचकर कुछ आमदनी भी अब जेल सेंट्रल जेल को होने लगी है ।
मशरूम को सेंट्रल जेल के बाहरी व्यक्ति भी परचेस कर सकते हैं । इस कार्य में सेंट्रल जेल के जेलर प्रभात कुमार झा का भी विशेष सहयोग मंजू सिंह को मिला है। ज्योति सिंह चौहान के द्वारा खुद मास्टर ट्रेनर के रूप में सेंट्रल जेल में बंद बंदियों को स्वरोजगार मैं निपुण बनाने के लिए यह प्रयास किया किया गया जिसमें कि उन्हें सफलता भी मिली।
उन्होंने स्वयं कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालियर की मशरूम वैज्ञानिक हरविंदर कौर के द्वारा प्रशिक्षण लिया साथ ही उनके साथ निधि कटारे और संजय कटारे से कंपोस्ट व खाद बीज के विस्तार से जानकारी जुटाई। इसके बाद जेल अधीक्षक मनोज साहू और जेलर प्रभात कुमार झाके के सहयोग से बंदियों को ना सिर्फ स्वावलंबी बनाया बल्कि उनके जीवन जीने का तरीका भी सिखा ने मैं अहम भूमिका निभाई है ।


0 Comments