संभाग आयुक्त श्री ओझा की उपस्थिति में हुआ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान

गायन में भाग लेने के उपरांत...

संभाग आयुक्त श्री ओझा की उपस्थिति में हुआ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान


ग्वालियर l 02 दिसम्बर 2019 l राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों में समारोहपूर्वक राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गायन के तहत आज संभाग आयुक्त कार्यालय परिसर मोतीमहल में संभाग आयुक्त एम बी ओझा की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक जन-गण-मन एवं वंदे मातरम् गायन में भाग लेने के उपरांत अपने कार्य की शुरूआत की।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देशों के तहत प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर कार्यालय प्रारंभ होने से पूर्व समारोहपूर्वक राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गायन किया जाता है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments