परिषद द्वारा पारित किये गए प्रस्तावों का पालन करें सुनिश्चित...
7 दिवस में करें ठहरावों का पालन सुनिश्चित : सभापति श्री माहौर
ग्वालियर l 02 दिसम्बर 2019 l नगर निगम परिषद की बैठक सभापति राकेश माहौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ऐजेण्डे पर चर्चा के उपरांत सभापति श्री माहौर ने निगमायुक्त को निर्देश दिये कि आगामी 7 दिवस में निगम परिषद द्वारा पारित किये गए प्रस्तावों का पालन सुनिश्चित करें एवं सभी वार्डों मंे मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करें व जिन कार्यों के टेण्डर हो चुके हैं। उनके वर्क आॅर्डर जारी करें। इसके पश्चात सभापति श्री माहौर द्वारा ऐजेण्डा समाप्ति की घोषणा की गई।
नगर निगम परिषद की विषेष अभियाचित बैठक आज
नगर निगम परिषद का विशेष अभियाचित सम्मेलन दिनांक 03 दिसम्बर 2019 को दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। परिषद के सदस्यगणों द्वारा शहर विकास से सबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिये जायेगें।


0 Comments