सहारनुपर में आयोजित दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता ...
दिव्यांग क्रिकेट टीम ने दो मैच जीतकर ली अजेय बढत
ग्वालियर। विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में फिजीकली चैलेन्जड क्रिकेट एसोशिएशन फाॅर इंडिया के संयोजन में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित तीन मैचों की दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम ने दो मैच जीतकर अजेय बढत प्राप्त कर ली है।
यह जानकारी निशक्तजन खेल एवं कल्याण समिति के सचिव संजय सिंह तोमर एवं उमेश गुप्ता ने संयुक्त प्रेसविज्ञप्ति में देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मध्य प्रदेश विरुद्ध उत्तर प्रदेश के बीच तीन मैचों की सीरीज का आयोजन किया गया। सीरीज के पहले मैच में मध्यप्रदेश में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 135 रन का स्कोर बनाया।
जिसमें मध्य प्रदेश की टीम की तरफ से मध्य प्रदेश टीम के कप्तान सचिन सिसोदिया ने शानदार 30 गंेद पर 58 रन बनाए, साथी खिलाड़ी राजेश गुर्जर ने 28 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की टीम मात्र 120 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें मध्य प्रदेश के बॉलर राजेश गुर्जर एवं योगेंद्र भदौरिया ने 3-3 विकेट लिए, मध्य प्रदेश टीम ने सीरीज का पहला मैच 14 रन से जीता।
वहीं सीरीज के दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 का स्कोर बनाया। जिसमें मध्य प्रदेश के बॉलर राजेश एवं योगेंद्र ने दो-दो विकेट लिए तथा सचिन और सुनील ने एक-एक विकेट लिए। मध्य प्रदेश की टीम 12 ओवर में 122 रन का लक्ष्य प्राप्त करते हुए, दूसरे मैच में जीत हासिल की।
जिसमें कप्तान सचिन सिसोदिया 31 बॉल पर 71 रन बनाए तथा प्रतिक द्विवेदी ने 22 बॉल पर 24 रन बनाए और अपनी टीम को नॉट आउट हो जाते हुए विजय बनाएं इस प्रकार मध्य प्रदेश टीम ने सीरीज जीते हुए 2-0 से बढ़त बनाई। सीरीज का अंतिम मैच कल दिनांक 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के पर खेला जाएगा।


0 Comments