अवधि में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल...
पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव का भ्रमण कार्यक्रम
ग्वालियर l 01 दिसम्बर 2019 l प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री लाखन सिंह यादव 3 दिसम्बर से 7 दिसम्बर तक ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर एवं मुरैना जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस अवधि में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
पशुपालन मंत्री 3 दिसम्बर को ग्वालियर आकर दोपहर एक बजे नयागांव, चीनौर, करहिया से भितरवार तक के रोड़ का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात विधानसभा क्षेत्र करैरा जिला शिवपुरी में आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे। शिवपुरी जिले के ग्राम हथेड़ा, सीहोर, बेगमा तथा धमदोली में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर ग्वालियर आयेंगे। इसके पश्चात रात्रि में ग्वालियर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
श्री यादव 5 दिसम्बर को प्रात: पुन: ग्वालियर आयेंगे और प्रात: 10 बजे ग्वालियर से श्योपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। श्योपुर जिले के भ्रमण के समय कराहल के शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे।
दोपहर 12.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम श्योपुर में आयोजित पुलिस विभाग द्वारा प्रकाशित डायरी के विमोचन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर एक बजे से आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होंगे। मंत्री श्री यादव शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करेंगे।
पशुपालन मंत्री लाखन सिंह शाम 4.30 बजे श्योपुर रेस्ट हाउस में कांग्रेस पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात ग्राम पंचायत उड़ायता के नवीन भवन के उदघाटन समारोह में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम श्योपुर में करेंगे। 6 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे ग्राम नागदा में नवीन गौशाला के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे।
इसके पश्चात शाम 4 बजे सबलगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करेंगे। शाम 4.30 बजे नवीन हाईस्कूल भवन टिपेरा एवं ग्राम माधौपुरा में स्टापडेम का लोकार्पण करेंगे। शाम 5.30 बजे ग्राम विस्नोरी जौरा में स्टापडेम के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम मुरैना में करेंगे।
7 दिसम्बर को मुरैना में प्रात: 9.30 बजे जनप्रतिनिधियों से सर्किट हाउस में भेंट करेंगे। प्रात: 10.45 बजे पत्रकारों से चर्चा करेंगे। प्रात: 11 बजे जिला योजना समिति एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार वितरण एवं रोग अनुसंधान प्रयोगशाला का भूमिपूजन करेंगे। शाम 4.30 बजे पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा के उपरांत मुरैना से ग्वालियर आयेंगे।



0 Comments