घर बैठे कर सकेंगे विवाह पंजीयन हेतु आवेदन

नगर निगम ग्वालियर द्वारा दिया जा रहा है...

घर बैठे कर सकेंगे विवाह पंजीयन हेतु आवेदन


ग्वालियर l 01 दिसम्बर 2019 l  ई-नगरपालिका सॉफ्टवेयर अंतर्गत ग्वालियर शहर के नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल से अथवा किसी साइबर कैफे पर जाकर विवाह पंजीयन हेतु आवेदन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए नगर निगम शहर के साइबर कैफे संचालकों तथा ऑनलाइन एजेंसियों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। उक्त आशय की जानकारी डॉ प्रदीप श्रीवास्तव रजिस्ट्रार नगर निगम द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी गई।

उन्होंने बताया कि एमपी ई नगरपालिका सॉफ्टवेयर के माध्यम से कोई भी नागरिक अपने घर से बैठकर मोबाइल में सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर अपने विवाह पंजीयन का आवेदन घर पर ही फिट कर सकता है। जो लोग मोबाइल में उक्त सॉफ्टवेयर डाउनलोड नहीं कर सकते उनके लिए शहर में संचालित विभिन्न साइबर कैफे संचालकों को तथा ऑनलाइन एजेंसियों को विवाह पंजीयन आवेदन फीड करने का निशुल्क प्रशिक्षण जन्म मृत्यु पंजीयन विभाग नगर निगम ग्वालियर द्वारा दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शादी के 21 दिन के अंदर विवाह का पंजीयन कराना अनिवार्य है। अभी तक नागरिकों को विवाह पंजीयन आवेदन करने के लिए जनमित्र केंद्रों पर जाना होता था। ई नगरपालिका सॉफ्टवेयर पर यह सुविधा प्रारंभ हो जाने से अब नागरिकों को घर बैठे अथवा घर के पास किसी भी साइबर कैफे पर यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उक्त वेबसाइट पर संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद नगरपालिका भोपाल द्वारा हितग्राही को एक अस्थाई पंजीयन नंबर दिया जावेगा, उसके पश्चात रजिस्ट्रार द्वारा आपको समक्ष में उपस्थित होकर दस्तावेजों को सत्यापन कराने एवं वेब कैमरे पर फोटो दर्ज कराने के लिए तारीख निश्चित कर बुलाए जावेगा।

गलत हितग्राही द्वारा जैसे ही उक्त पूर्ति कर दी जाएगी ई नगरपालिका सॉफ्टवेयर पर हितग्राही का मैरिज प्रमाण पत्र लोड कर दिया जावेगा जिसे वह कहीं भी निकाल सकता है रजिस्ट्रार नगर निगम द्वारा बताया गया कि अभी तक उक्त सुविधा निगम के जनमित्र केंद्रों पर ऑफलाइन रूप से उपलब्ध थी।

नगर निगम जन्म मृत्यु शाखा बाल भवन में शहर के विभिन्न साइबर कैफे संचालकों तथा ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडरों को पोर्टल के माध्यम से विवाह आवेदन भरने का निशुल्क प्रशिक्षण देना प्रारंभ कर दिया गया है प्रशिक्षण हेतु नगर निगम के रजिस्ट्रार डॉ प्रदीप श्रीवास्तव से उनके मोबाइल नंबर 9406 915668 पर संपर्क किया जा सकता है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments