: पहाड़ों की बर्फबारी का MP में असर,अगले 4 दिनों तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट !G News 24

 कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा...

पहाड़ों की बर्फबारी का MP में असर,अगले 4 दिनों तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट !

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों में शनिवार सुबह से ही तेज ठंड है। सीजन में पहली बार पारा 7 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा। डिंडौरी में शनिवार सुबह को घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी करीब 15 मीटर तक रही। प्रदेश के साथ ही भोपाल में भी सर्दी का असर बढने लगा है। शहर में पिछले 4 दिन से शीतलहर चल रही है। रात में उत्तरी हवाओं ने ठिठुरन बढा दी है।

शनिवार को सुबह से ठंड के साथ धुंध का असर भी बना हुआ है। वहीं दिन में ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। पहाडों में बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढी है जिसका असर अगले 4 दिनों तक बना रहने का अनुमान है। राजधानी में तीन दिन से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस पास बना हुआ है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज हुआ।

बीती रात प्रदेश के 30 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल में रिकॉर्ड ठंड पडने का यह लगातार तीसरा साल है। इससे पहले 2018 से 2023 तक नवंबर में शहर में न्यूनतम तापमान 10.2 से 13.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। ठंड के कारण राजधानी में स्कूलों में सुबह का समय बढा दिया गया है। मौसम में यह बदलाव साफ आसमान और उत्तरी हवाओं के कारण आया है। रात के समय हवाओं की ठंडक का असर अधिक महसूस हो रहा है। लोगों को गर्म कपडों का सहारा लेना पड रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है।

पहाडों में बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आने का अनुमान है। अगले 4 दिनों में पारे में कम से कम दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। मध्य प्रदेश में मौसम में यह बदलाव देश के उत्तरी राज्यों के पहाडों के कारण हुआ है। वहां बर्फबारी के बाद प्रदेश में भी ठंड बढ गई है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments