G News 24 : प्रत्येक विधानसभा में रहेंगे भारतीय जनता पार्टी सेवा दूत !

सेवा दूत अभियान 1 दिसम्बर से 25 तक,अभियान को लेकर हुई मैराथन बैठकें...

प्रत्येक विधानसभा में रहेंगे भारतीय जनता पार्टी सेवा दूत !

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा सेवा दूत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ग्वालियर पूर्व (16), ग्वालियर (15) एवं ग्वालियर दक्षिण (17) विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग समन्वयक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक समन्वय तथा जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण के माध्यम से सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में आयोजित इन बैठकों में कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं आपसी समन्वय के साथ अभियान के उद्देश्यों को धरातल पर साकार करने का आह्वान किया गया। ग्वालियर पूर्व एवं ग्वालियर विधानसभा की बैठकें संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में तथा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा की बैठक महाराज बाड़ा स्थित महानगर कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित हुई। दक्षिण विधानसभा की बैठक में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अभियान के प्रभावी संचालन के लिए विधानसभा स्तर पर समन्वयक एवं सह-समन्वयक की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इसके तहत ग्वालियर पूर्व में राघवेन्द्र शर्मा को समन्वयक तथा ओमप्रकाश धनोल को सह-समन्वयक, ग्वालियर विधानसभा में राजू सेंगर को समन्वयक तथा जगत सिंह कौरव को सह-समन्वयक एवं ग्वालियर दक्षिण में विनय जैन को समन्वयक तथा गौरव वाजपेयी को सह-समन्वयक बनाया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल समन्वयक एवं मंडल आईटी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की शक्ति, सामूहिक प्रयास और सेवा भाव के साथ सेवा दूत अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर सफल बनाने का संकल्प लिया। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments