G News 24 : पटना हाईवे पर जबरदस्त टक्कर में 4 बच्चों सहित 13 लोगों की हुई मौत !

 नोकरी लगने पर रजरप्पा मंदिर पूजा करने जाते समय हुई घटना... 

पटना हाईवे पर जबरदस्त टक्कर में 4 बच्चों सहित 13 लोगों की हुई मौत !

रांची।  रामगढ़ जिले के रांची-पटना हाइवे पर शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में बड़ा हादसा हुआ है। रात का लगभग 2 बजे एनएच‘-33 पर पैंकी इलाके में स्कॉर्पियो की दूसरी गाड़ी के साथ टक्कर में 13 लोगोें की मौत हो गयी।

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार,परिवार के एक सदस्य की सरकारी नोकरी लगने पर परिवार के सभी 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर नालंदा जिले के जांघारों गांव के रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के लिये जा रहे थे। इसी बीच रामगढ़ के पैंकी के नजदीक स्कॉर्पियों की अज्ञात वाहन से जबरदस्त टक्कर हो गयी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वहां चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गयी। जानकारी मिलने पर पुलिस की घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों में 4 बच्चे, 4 महिलायें और 5 पुरूष शामिल है। घटना में घायल एक शख्स का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे। यात्रा के बीच में ही एनएच-33 पर एक्सीडेंट कितना भयावह था। वह गाडद्यी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। रामगढ़ पुलिस ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन ने बताया कि मृतक नालंदा जिले के रहने वाले थे। उन लोगों के पास से मिले आधार कार्ड से कुछ की पहचान हुई है। एक घायल का उपचार अस्पताल में जारी है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments