परिसीमन को लेकर सियासत तेज...
स्टालिन और शरद पवार को मनाने में जुटे राहुल-खरगे-सोनिया,आज करेंगे मुलाकात !
परिसीमन बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी गठबंधन के नेता अपने सहयोगी दलों को मनाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से आज मुलाकात करेंगे। पहले स्टालिन से चेन्नई में मुलाकात की जाएगी। इसके बाद कांग्रेस के तीनों शीर्ष नेता मुंबई पहुंचेंगे।
2 से 5 बजे के बीच स्टालिन से होगी मुलाकात
चेन्नई में स्टालिन के साथ बैठक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच होने की उम्मीद है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और खरगे के स्टालिन और पवार से परिसीमन बिल का समर्थन न करने का आग्रह करने के लिए ये मुलाकात हो रही है।
9 बजे शरद पवार से मुलाकात की उम्मीद
कांग्रेस नेता सुबह 11 बजे दिल्ली से निकलेंगे और दोपहर 2 बजे चेन्नई पहुंचेंगे। इसके बाद वे रात 8 बजे मुंबई पहुंचेंगे और रात करीब 9 बजे शरद पवार से मिलने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल जाएंगे। यह मुलाकात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल या उनके ब्रीच कैंडी स्थित आवास पर होने की संभावना है।
इंडिया गठबंधन के साथ खड़े रहने की अपील
सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान शरद पवार को परिसीमन बिल के मुद्दे पर इंडिया अलायंस के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए मनाने की कोशिश की जा सकती है। विपक्षी गठबंधन के भीतर इस मुद्दे पर रणनीति और एकजुटता को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है। यह बैठक सोमवार को पार्लियामेंट के स्पेशल सेशन के लिए सांसदों की बैठक से एक दिन पहले हो रही है।
लोकसभा और विधानसभा सीटों को बांटने का खेल
यह मुलाकात तब हो रही है, जब दोनों नेताओं (स्टालिन और शरद पवार) ने केंद्र सरकार के परिसीमन बिल को अपना समर्थन दिया है, जो लोकसभा और विधानसभा सीटों को आबादी के आधार पर दोबारा विभाजन करने लिए है।
बता दें कि डीएमके प्रमुख स्टालिन और एनसीपी (एसपी) शरद पवार दोनों ही नेताओं की पार्टी के सांसद केंद्र सरकार यानी एनडीए गठबंधन के समर्थन में परिसीमन बिल के समर्थन में सामने आए हैं। इसलिए कांग्रेस इन दोनों नेताओं को मनाने में जुटी हुई है।






0 Comments