G News 24 : लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगाए गए हैं अनोखे पोस्टर !

 'एक कचौड़ी, दो समोसा..अखिलेश को दूध वाली साइकिल के साथ दिखाया...

लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगाए गए हैं अनोखे पोस्टर !

लखनऊ।  यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात चल रही है तो वहीं सपा कार्यकर्ताओं भी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर कुछ पोस्टर्स लगाए गए हैं, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक पोस्टर में स्लोगन के तौर पर "एक कचौड़ी, दो समोसा, समाजवादी पार्टी पर ही है भरोसा" लिखा हुआ है। इस पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दूध वाली साइकिल के साथ दिखाया गया है, जो काफी चर्चा में है।

सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर कई पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें से एक पोस्टर पर लिखा है, "एक कचौड़ी, दो समोसा, समाजवादी पार्टी पर ही है भरोसा।" इस पोस्टर में ऊपर लिखा है, "मिले दो व्यापारी भाई, एक दूध वाले दूसरे मिठाई वाले हलवाई।" वहीं आगे लिखा है, "दूध वाले और हलवाई दोनों हैं सगे भाई।" पोस्टर में अखिलेश यादव को दूध के डिब्बे से लदी साइकिल के साथ दिखाया गया है। वहीं प्रकाश गुप्ता (यज्ञसेनी) को यज्ञसेनी वैश्य हलवाई समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाया गया है। पोस्टर पर एक तरफ लिखा है, "पीडीए की हवा है, पीडीए सपा है।"

सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच

वहीं यूपी चुनाव की बात करें तो यहां सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की तैयारी चल रही है, लेकिन दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन रही है। दोनों दलों के नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती बातचीत में सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, कांग्रेस ने 120 सीटों की मांग की है और इससे कम सीटें लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच सीटों की संख्या को लेकर सहमति बनाने की कोशिश जारी है। अभी तक इस मुद्दे पर कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। पार्टी को 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा था। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments