G News 24 : दिल्ली की सरकार ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास को आम लोगों के देखने के लिए खोला !

 दिल्ली सरकार ने दिखाया पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का आवास.. 

दिल्ली की सरकार ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास को आम लोगों के देखने के लिए खोला !

दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी एक बार फिर आमने सामने नजर आ रही है. दिल्ली सरकार ने आम आदमी पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को आम लोगों के लिए खोल दिया. इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा यहां मौजूद रहे. जिसके बाद इस मुद्दे पर सियासत गर्माती दिख रही है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर आमने-सामने नजर आ रही है. शुक्रवार से यह आवास आम लोगों के लिए खोला गया है, जिसमें सभी की एंट्री हो सकेगी. भाजपा इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को घेर रही है. 

मंत्री प्रवेश वर्मा ने साधा आप पर निशाना 

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा कहा कि यह हाउश दिखाने का मकसद सिर्फ इतना है कि जनता देखे कि उसके पैसे का इस्तेमाल कैसे हुआ. उन्होंने कहा आज से यह आवास आम लोगों के लिए खोला गया है. जिसमें वह भी देख सकेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल के जाने के बाद से इस बंगले में कोई नहीं रहा, एक भी चीज नहीं बदली गई है, हर चीज का इनवॉइस मौजूद है. इस दौरान उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब दिल्ली की आप सरकार में हुआ है. 

प्रवेश वर्मा ने कहा  'देखिए यह कोरोना काल में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस आवास का निर्माण करवाया जो खुद कहते थे कि एक कमरे के घर में रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस आवास में ऑटोमेटिक लिफ्ट लगाई गई हैं, वियतनाम से मार्बल मंगाया गया है, किसी और देश से कालीन मंगाई गई है, किसी और देश से टेबल मंगाई गई है और किसी अन्य देश से झूमर मंगाए गए हैं. 11-11 लाख के झूमर इस घर में लगे हैं. आज जनता भी देख रही है कि वो बोलते क्या हैं और उनकी हकीकत क्या है? यह पूरे देश के सामने कैमरा के माध्यम से दिखाई दे रहा है.'

कपिल मिश्रा ने भी साधा निशाना

मंत्री कपिल मिश्रा ने भी आप आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा यह बंगला अब सब देख सकेंगे. इसमें रखी गई चीचें सब अपने स्थान पर हैं. बता दें कि साल 2022 में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर इस मुद्दे की सीबीआई जांच चल रही है. 

अरविंद केजरीवाल के आवास पर सियासत

बता दें कि अरविंद केजरीवाल वर्ष 2015 से लेकर 2024 तक 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस सरकारी आवास में रहे थे. सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने यह आवास खाली कर दिया था. अरविंद केजरीवाल के इस सरकारी आवास पर अब फिर सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी और कांग्रेस इस मुद्दे पर आमने-सामने नजर आ रही है. पहले भी आप और बीजेपी के बीच इस मुद्दे पर सियासत होती रही है. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments