G News 24 ; आरबीआई बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास रिजर्व रखे सोने में से अब तक 60 टन सोना स्वदेश आया !

भारत सरकार ने विदेश में रिजर्व रखे सोने को लेकर एक और बड़ी सफलता हासिल की है...

आरबीआई बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास रिजर्व रखे सोने में से अब तक 60 टन सोना स्वदेश आया !

नई दिल्ली। भारत ने विदेश में रिजर्व रखे सोने को लेकर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। आरबीआई बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास रिजर्व रखे सोने को अब स्वदेश लाना शुरू कर चुका है। वर्ष 2024 में देश में सोने का रिजर्व 47% था। लेकिन फिर लगातार सोना वापिस मंगाने की वजह से यह आंकड़ा सितम्बर 2026 से बढ़कर 84% हो चुका है।

हाल ही में भारत ने एक और बड़ी खेप इंग्लैंड से मंगाई है...

आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन से 60 टन से अधिक सोना वापिस स्वदेश लाया गया है। हालांकि इसके बाद भी दिलचस्प बात यह है कि सितम्बर के अंतिम में देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में सोने का हिस्सा कम हुआ है। भारत में रखे सोने में वृद्धि के बावजूद, सितम्बर के अंतिम में कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व मं इसका हिस्सा घटकर 14.38% रह गया है। जबकि 6 माह पहले यह 16.7% था।

RBI कहां-कहां रखता है गोल्‍ड रिजर्व?

अधिकारिक जानकारी की मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपना गोल्ड रिजर्व देश के भीतर मुंबई और नागपुर की सुरक्षित वॉल्ट्स में रखता है।  सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, RBI के कुल 880.52 टन सोने में से 740.13 टन (लगभग 84%) भारत में और 140.39 टन विदेशों में रखा गया है। 

RBI लगातार विदेशों में रखा अपना सोना भारत वापस ला रहा है। सितंबर 2026 तक RBI के कुल 880.52 टन गोल्ड रिजर्व में से 740.13 टन यानी करीब 84% सोना भारत में रखा था। अप्रैल से सितंबर के बीच 60 टन से ज्यादा सोना वापस लाया गया। 

भारत की तिजोरी में सोना  

  • सितंबर 2026 तक RBI की तिजोरी में 880.52 टन सोना था. जिससे में 84.06% सोना भारत में ही है.
  • RBI के पास  740.13 टन सोना देश में रखा है. 140.39 टन सोना अभी भी बैंक ऑफ इंग्लैंड (BoE), बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) की सुरक्षित कस्टडी में रखा है.  
  • इससे पहले फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की दूसरी छमाही में RBI 104 टन सोना देश लेकर आया था.  

साल 2020 में भारत का गोल्ड रिजर्व 676 टन था...   

  • साल 2021 में 754 टन तक पहुंच गया. 
  • साल 2022 में 787 टन  
  • साल 2023 में  803 टन  
  • साल 2024 में 876 टन 
  • साल 2025 में 880 टन 
  • साल 2026 में 880.52 टन

विदेशों में सोना रखने के नफा-नुकसान !

विदेशों में सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के बड़े-बड़े देश जैसे अमेरिका, जर्मनी, जापान, फ्रांस अपना सोना रखते हैं. लंदन ग्लोबल गोल्ड मार्केट का बड़ा सेंटर है. विदेशों में रखा सोना सुरक्षा और ग्लोबल मार्केट तक तुरंत पहुंच को सुनिश्चित करता है. विदेशों में रखा सोना खरीद-बिक्री को आसान करता है. सोने को किसी दूसरे रिजर्व एसेट में कन्वर्ट करना आसान है.  

सोने की सुरक्षा का भरोसा !

विदेशी लॉकर में अपना सोना रखने के लिए उसे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के सिक्योरिटी सिस्टम और ऑडिटिंग प्रोसेस से गुजरना पड़ता है, जो सोने की शुद्धता, सोने की हैंडलिंग और वैल्यूएशन को सत्यापित करते हैं. सिर्फ ट्रेडिंग और सुरक्षा नहीं, बल्कि जोखिम को भी कम करता है. किसी भी ग्लोबल संकट, देश में राजनीतिक या आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर विदेशों में रखा सोना सुरक्षित रहता है. जिसे डाइवर्सिफिकेशन ऑफ लोकेशन रिस्क कहते हैं. विदेशों में रखा सोना आरबीआई को इंटर-बैंक कोऑर्डिनेशन और मॉनेटरी पॉलिसी में मदद करता है.  

विदेशों में सोना रखने पर कितना किराया ! 

विदेशों में सोना सुरक्षित रखने के लिए रिजर्व बैंक को मोटा किराया चुकाना पड़ता है. इंग्लैंड के गोल्ड वॉल्ट में रखे सोने की सुरक्षा के लिए मोटा रेंट वसूला जाता है. रिजर्व कितना किराया देता है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी कभी साझा नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्व बैंक बैंक ऑफ इंग्‍लैंड को हर साल करीब 1 करोड़ डॉलर सोने की सुरक्षा के लिए देता है.

अपना सोना विदेशों में क्यों  रखता है भारत ! 

विदेश में सोना रखने की कहानी  1991 के आर्थिक संकट से शुरू हुई थी, जब भारत आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा था. विदेशी मुद्रा भंडार इतना घट चुका था कि भारत के पास सिर्फ कुछ ही दिनों के आयात भुगतान के लिए करेंसी बची थी.  बैलेंस ऑफ पेमेंट क्राइसिस के दौरान RBI ने करीब 67 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और यूनियन बैंक ऑफ स्विटजरलैंड के पास गिरवी रखा और उसके बदले करीब 405 मिलियन डॉलर का कर्ज लिया.  हालांकि भारत ने नवंबर 1991 तक ही ब्रिटेन से लिए गए कर्ज चुका दिया, लेकिन आरबीआई ने लॉजिस्टिक कारणों से सोने को बैंक ऑफ इंग्लैंड की तिजोरी में रखना ज्यादा पसंद किया.  

अब विदेशों से अपना सोना वापस क्यों ला रहा है RBI... !

रिजर्व बैंक अब धीरे-धीरे कर विदेशों में रखा अपना गोल्ड देश लेकर आ रहा है . जिसकी सबसे बड़ी वजह वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम है. खाड़ी युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध संकट के बीच भारत अपने सोने को अपनी तिजोरी में ही सुरक्षित रखना चाहता है. जिस तरह से रूस के विदेशी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया. अमेरिका ने विदेशों में जमा ईरान की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया, ऐसे दौर में रिजर्व बैंक विदेश के बजाए अपने देश में सोना रखना चाहता है. सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के कई देश इसी रणनीति पर काम कर रहे हैं. हाल ही में पोलैंड, नीदरलैंड, जर्मनी , फ्रांस ,ऑस्ट्रिया जैसे देश अपने सोने का ठिकाना बदल रहे हैं.

RBI अपनी घरेलू गोल्ड वॉल्ट में रखे सोने का हिस्सा बढ़ा रहा है...  

सोना रखने की लागत को कम करना: विदेशों में सोना रखने पर स्टोरेज और कस्टोडियल फीस पड़ती है, जिसे आरबीआई कम करना चाहता है. जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच गोल्ड पर अपना नियंत्रण रखने की रणनीति ! 

सोना भारत लाकर फायदा ...

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ताबड़तोड़ सोने की घर वापसी करवा रहा है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि भारत का गोल्ड रिजर्व बढ़ गया है. रिजर्व बैंक ने सिर्फ सोने की जगह बदली है. अब भारत के गोल्ड रिजर्व का बड़ा हिस्सा देश के भीतर ही उपलब्ध है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments