G News 24 : अब स्मृति मंधाना के हाथों में होगी टीम इंडिया की कमान !

 महिला क्रिकेट में आज से नए कप्तानी युग का आगाज...

अब स्मृति मंधाना के हाथों में होगी टीम इंडिया की कमान !

भारतीय महिला क्रिकेट में आज एक नए अध्याय की शुरुआत होगी, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में स्मृति मंधाना कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगी, रायपुर में खेले जाने वाले इस मुकाबले के साथ भारतीय टीम की कमान एक नए नेतृत्व के हाथों में होगी

करीब एक दशक तक कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाली हरमनप्रीत कौर ने हाल ही में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, हालांकि वह खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ बनी रहेंगी, हरमनप्रीत के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट ने कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं, अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना के कंधों पर है

स्मृति के सामने सिर्फ मैच जीतने की चुनौती नहीं, बल्कि टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का भी मौका है, अब देखना होगा कि उनकी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट सफलता की कितनी नई कहानियां लिखता है, एक कप्तान का दौर विदा हुआ है और दूसरे के सामने इतिहास रचने का अवसर है

Reactions

Post a Comment

0 Comments